अग्निवीर अमृतपाल सिंह के माता पिता को मुख्यमंत्री मान ने 1 करोड़ का चेक सौपा

by

मानसा : सेना ने ड्यूटी पर तैनात अग्निवीर अमृतपाल सिंह की मौत की वजह आत्महत्या माना है। अग्निवीर की मौत के चार दिन बाद सेना ने 15 अक्टूबर को एक्स पर लिखे एक पोस्ट में कहा कि 11 अक्टूबर को संतरी ड्यूटी के दौरान खुद की बंदूक से गोली लगने से हुई।
जिसके चलते पंजाब सरकार ने अमृतपाल को शहादत का दर्जा ना दिए जाने पर सवाल खड़े कर रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अग्निवीर अमृतपाल के घर कोटली कलां पहुंच कर अग्निवीर अमृतपाल को श्रधंजलि भेट कर अग्निवीर के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें राज्य सरकार की ओर से मदद और सुरक्षा का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान अग्निवीर के परिजनों को एक करोड़ की सहायता का चेक भी सौंपा और परिवार2।के एक सदस्य को नौकरी देने की बात कही।
उन्हीनो ने कहा कि अग्निवीर हर कठिन और आसान समय में हमारी सीमाओं की रक्षा करते हैं। उनके बाद परिवारों की देखभाल करना सरकारों का नैतिक कर्तव्य है। जिसे हम हर समय पूरा करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, “हम उन्हें शहीद का दर्जा देंगे। पंचायत और उनके परिवार की मांग के अनुसार उनके नाम पर एक स्टेडियम बनाया जाएगा। उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी। परिवार को सरकारी नौकरी दी जाएगी। हम पूरे पंजाब की ओर से उन्हें शहीद का दर्जा देंगे। हम केंद्र सरकार से अग्निवीरों को नियमित करने की मांग करेंगे।”

वहीं सेना ने अग्निवीर अमृतपाल की मौत को लेकर स्थिति स्पष्ट की है। सेना ने एक्स (पूर्व में ट्वीटर) पर की गई एक पोस्ट में लिखा, “11 अक्टूबर 2023 को अग्निवीर अमृतपाल सिंह की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हुई थी। अग्निवीर अमृतपाल सिंह की दुर्भाग्यपूर्ण मौत से संबंधित कुछ गलतफहमियां और तथ्यों को गलत तरीके से पेश किया गया है। 14 अक्टूबर 2023 को व्हाइट नाइट कॉर्प्स द्वारा दी गई प्रारंभिक जानकारी के अलावा, हम इस मामले को स्पष्ट करने के लिए और भी विवरण साझा कर रहे हैं।”

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जहरीली शराब मामले में पंजाब के मुख्य सचिव और डीजीपी से चुनाव आयोग ने तत्काल रिपोर्ट मांगी

चंडीगढ़ :  भारत चुनाव आयोग ने शनिवार को पंजाब सीईओ के माध्यम से संगरूर जहरीली शराब मामले में पंजाब के मुख्य सचिव और डीजीपी से तत्काल रिपोर्ट मांगी है। आयोग की जानकारी के अनुसार,...
article-image
पंजाब

पंजाब में प्रभारी के बाद अब कांग्रेस अध्यक्ष को बदलने की तैयारी : अध्यक्ष बनने की जोर अजमायश में कई दावेदार; किसे मिलेगी जिम्मेदारी ?

चंडीगढ़। कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता भूपेश बघेल को पंजाब कांग्रेस का प्रभारी बना दिया है। शकीद अहमद, हरीश रावत के बाद भूपेश बघेल ऐसे तीसरे नेता...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दो श्रद्धालुओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

  अम्ब : होली के अवसर पर उस दौरान खुशियां गम में बदल गई, जब मैडी मेले में दो श्रद्धालुओं की अचानक मौत हो गई। दरअसल मैड़ी मेला में दो श्रद्धालुओं की संदिग्ध परिस्थितियों...
article-image
पंजाब

पंजाब विधानसभा में 30 दिसंबर को विशेष सत्र: साहिबजादों को नमन के बाद मनरेगा में बदलाव पर होगी बहस

चंडीगढ़। पंजाब सरकार द्वारा बुलाए गए विधानसभा के विशेष सत्र (30 दिसंबर) में साहिबजादों बाबा फतेह सिंह और बाबा जोरावर सिंह की शहादत को नमन किया जाएगा। इसके बाद केंद्र सरकार द्वारा ‘मनरेगा’ का...
Translate »
error: Content is protected !!