बिन्नी गुज्जर गैंग के दो शूटर अमृतसिंह व अभिषेक भट्टी को होशियारपुर से राजस्थान गिरफ्तार : बाड़मेर जिले में मोटर गैरेज मैकेनिक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने के मामले में

by

बाड़मेर : राजस्थान के बाड़मेर जिले के सदर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों मोटर गैरेज मैकेनिक को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पंजाब के होशियारपुर से हत्या के मामले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, मुख्य आरोपी की पुलिस की टीम में लगातार तलाश कर रही है।
बाड़मेर पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद ने प्रेसवार्ता कर बताया कि 3 अक्टूबर को महाबार रोड़ पर कर में सवार होकर आए बदमाशों ने मैकेनिक रिंकू सिंह पर फायरिंग कर दी। जिससे तीन गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और जोधपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
इसके बाद से ही लगातार पुलिस टीमें में मामले का पर्दाफाश करने के लिए आरोपियों की तलाश कर रही थी और पंजाब के होशियारपुर से इस हत्याकांड मामले के बिन्नी गुज्जर गैंग के सक्रिय दो शूटर अमृतसिंह व अभिषेक भट्टी को गिरफ्तार किया है। वहीं, इस मामले का मुख्य आरोपी रघु उर्फ बिन्दा अभी भी फरार चल रहै है।। दोनों ही आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि पैसे के लेनदेन मामले को लेकर गोली मारकर हत्या करने की बात स्वीकार की है।
मुख्य आरोपी रघु उर्फ बिन्दा बिन्नी गुज्जर गैंग का सक्रिय सदस्य है और पंजाब में हत्या के मामले में फरारी काटने के लिए बाड़मेर में मैकेनिक रिंकू सिंह की पत्नी को धर्म का बहन बनाकर यंहा फरारी काट रहा था। वहीं, पैसे के लेनदेन को लेकर बिन्नी गुज्जर गैंग के शूटरों को बुला कर रिंकू सिंह पर अंधाधुंध फायरिंग गोली मार दी। उसके बाद कार में संवार होकर पंजाब फरार हो गए। इसके बाद बाड़मेर पुलिस ने पंजाब के चंडीगढ़ मोहाली सहित कई स्थानों पर कैम्प पर बदमाशों का पीछा कर गिरफ्तार किया और बाड़मेर लेकर आई है. फिलहाल पुलिस दोनों ही आरोपीयों से गहन पूछताछ कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

श्री अमरनाथ माता चिंतपूरनी चैरीटेवल ट्रस्ट गढ़शंकर दुारा लगाया भंडारा 40वें दिन में प्रवेश

गढ़शंकर । श्री अमरनाथ माता चिंतपूरनी चैरीटेवल ट्रस्ट गढ़शंकर दुारा समूह ईलाके के सहयोग से होशियारपुर रोड़ पर श्री अमरनाथ व अन्य धार्मिक स्थ्लों को जाने वाले यात्रियों के लिए लगाया भंडारा बाहरवें दिन...
article-image
पंजाब , समाचार

2487 युवाओं को नियुक्ति पत्र मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किए वितरित : पंजाब सरकार नौकरियों के दीये जलाकर उनके जीवन को रोशन करती रहेगी – मुख्यमंत्री भगवंत मान

संगरूर  :  मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संगरूर जिले में 2487 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए । इस दौरान सीएम मान ने कहा कि पंजाब के सभी युवा जमकर तैयारी करें, पंजाब सरकार नौकरियों...
article-image
पंजाब

Fighter Sports Zone’s Youngest

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 18 : Karatekas from Fighter Sports Zone, Kadupur (Kartarpur Road, Kapurthala) participated in a high‑level karate training seminar in Dehradun, Uttarakhand, under the guidance of Italian Grade Master Pietro Zaupa. Led by...
Translate »
error: Content is protected !!