DC ने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ संबंधी जिला टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता की : सरकारी स्कूलों की बच्चियों को जागरुक करने के लिए जिले की 600 अध्यापिकाओं को दी जाएगी विशेष ट्रेनिंग: कोमल मित्तल

by

होशियारपुर, 18 अक्टूबर: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ संबंधी जिला टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि बेटियों की भलाई के लिए जिला प्रशासन की ओर से सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन संबंधित हर विभाग के माध्यम से बेटियों के सर्वांगीण विकास के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रहा है। इस मौके पर एस.डी.एम होशियारपुर प्रीतइंदर सिंह बैंस. एस.डी.एम दसूहा प्रदीप बैंस, एस.डी.एम मुकेरियां अशोक कुमार, सहायक कमिश्नर(सामान्य) व्योम भारद्वाज, जिला विकास फैलो जोया सिद्दिकी, जिला प्रोग्राम अधिकारी हरदीप कौर के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि बेटियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करने व अन्य जरुरी बातों को सिखाने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग व जिला महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से मिलकर जागरुकता प्रोग्राम चलाया जाएगा, जिसके अंतर्गत सबसे पहले हर सरकारी स्कूल के एक अध्यापिका को विशेष ट्रेनिंग देकर जागरुक किया जाएगा ताकि वह आगे अपने स्कूल की बच्चियों को जागरुक कर सकें। इसके अंतर्गत करीब 600 अध्यापिकाओं को ट्रेंड किया जाएगा। इसके अलावा स्कूलों में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की थीम पर पेटिंग, स्लोगन राइटिंग जैसी प्रतियोगिताएं भी करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत एनीमिया मुक्त भारत प्रोग्राम के अनुसार जिले में लड़कियों के चैकअप किया जाएगा ताकि जिले के बच्चियों के स्वास्थ्य संभाल की जा सके।
कोमल मित्तल ने बताया कि जिला महिला एवं बाल विकास विभाग व रोजगार विभाग के माध्यम से लड़कियों के विकास के लिए उन्हें नि:शुल्क ड्राइविंग ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके अलावा महिला व बाल विकास विभाग की ओर से जिले में नवजन्मी बेटियों के जन्मदिन सेलीब्रेशन के ब्लाक स्तर पर कार्यक्रम किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मल्टी स्किल डेवलेपमेंट विभाग की मदद से सरकारी स्कूलों की ग्यारहवीं की करीब 180 छात्राओं को ग्राफिक्स डिजाईनिंग का कोर्स भी करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा अन्य विभागों को भी लक्ष्य दिए गए हैं और आने वाले दिनों में इस कार्यक्रमों को युद्ध स्तर पर शुरु कर दिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गैस कटर के साथ बैंक के एटीएम को काटने की कोशिश : नकदी चुराने में चोर नाकाम

गढ़शंकर-पुलिस थाना माहिलपुर अंर्तगत अड्ड़ा सैला खुर्द में मुख्य मार्ग होशियारपुर-चंड़ीगढ़ पर अज्ञात लुटेरों दाुरा सैंटरल कोआप्रेटिव बैंक के एटीएम को तोडऩे की नाकाम कोशिश की गई। एटीएम में ना ही सीसीटीवी कैमरे और...
article-image
पंजाब

टूर्नामेंट कमेटी के पदाधिकारियों ने फुटबॉल टीम को एक लाख की राशि देकर किया सम्मानित : एनआईआर मुख्तियार सिंह हैप्पी हीर द्वारा भेजी राशि

गढ़शंकर :  ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी, गढ़शंकर के अध्यक्ष एनआईआर मुख्तियार सिंह हैप्पी हीर द्वारा बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर और ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल अकादमी गढ़शंकर की फुटबॉल टीम...
article-image
पंजाब

76वां गणतंत्र दिवस: कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने फहराया तिरंगा : पंजाब के स्कूलों में अध्यापकों की कमी को जल्द पूरा किया जाएगा, 2364 और 5994 भर्ती के लिए स्टेशनों का चयन जल्द – हरजोत सिंह बैंस

अध्यापकों को प्रशिक्षण के लिए दूसरे बैच तहत मार्च में भेजा जाएगा फिनलैंड, होशियारपुर में बनेंगे 9 स्कूल ऑफ हैप्पीनेस होशियारपुर :  26 जनवरी: पंजाब के शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और लोक संपर्क मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आज...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बिलिंग दुनिया की सर्वोत्तम पैराग्लाइडिंग साइटों में शुमार : बीड़-बिलिंग में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता से बढ़ी हिमाचल की प्रतिष्ठा : आर.एस. बाली

एएम नाथ। बीड़-बिलिंग 2 नवम्बर :- जिला कांगड़ा के बीड़- बिलिंग में पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली...
Translate »
error: Content is protected !!