सीएम की पहल पर निराश्रित बच्चों को मिला स्टेट आप चिल्ड्रन का दर्जा : कांगड़ा जिला में सुखाश्रय योजना की विधिवत शुभारंभ करेंगे सीएम: पठानिया

by

शाहपुर, 19 अक्तूबर। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि कांगड़ा जिला में सुखाश्रय योजना की विधिवत लांचिंग मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु 22 अक्तूबर को शाहपुर में करेंगे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु ने सत्ता संभालने के बाद पहला ही निर्णय निराश्रित बच्चों की चिंता करते हुए सुखाश्रय योजना को कार्यान्वित करने का लिया था ताकि निराश्रित बच्चों की देखभाल, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित की जा सके।
उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला में नवरात्रों में ही इस योजना की विधिवत शुभारंभ किया जाएगा ताकि जिला के निराश्रित बच्चों को समयबद्व लाभ मिलना सुनिश्चित हो जाए। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर में 21 अक्तूबर से 24 अक्तूबर तक शाहपुर में दशहरा मेला भी आयोजित किया जाएगा, 21 को मेले का शुभारंभ किया जाएगा तथा 22 अक्तूबर को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इस मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमें स्थानीय स्कूलों के बच्चों तथा लोक कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया जाएगा इसके साथ ही महिला मंडलों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी सुनिश्चित किया जाएगा।
मेले के दौरान हेल्थ कैंप का भी आयोजन किया जाएगा ताकि रोगियों को उपचार की बेहतर सुविधाएं मिल सकें। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि विकासात्मक प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा जिसमें कृषि विभाग, उद्यान विभाग तथा सामाजिक कल्याण विभाग, महिला बाल विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों की प्रगति तथा योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी प्रदान की जा सके।
विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि वर्तमान सरकार आम जनमानस की सरकार है तथा सरकार की योजनाओं एवं कार्यक्रमों का अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचे इस के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रवास तथा मेले की तैयारियों को लेकर कमेटियां गठित कर दी गई हैं मेले में आम जनमानस की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए भी कारगर कदम उठाए जा रहे है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

हैंडबाल प्रतियोगिता का ट्रायल आज संतोषगढ़ में

ऊना, 1 नवंबर: 30वीं राज्य स्तरीय महिला व पुरूष हैंडबाल प्रतियोगिता मंडी जिला के बलद्वाड़ा में 8 से 10 नवंबर तक आयोजित की जा रही है। यह जानकारी जिला हैंडबाल संघ के महासचिव मुनीष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री हर बच्चे की बेहतरीन शिक्षा के लिए कर रहे हैं प्रावधान: राम चंद्र पठानिया

राम चंद्र पठानिया ने मुंडखर में किया छात्रों की जिला स्तरीय अंडर-14 प्रतियोगिता का उदघाटन एएम नाथ । भोरंज 27 अगस्त। छात्रों की जिला स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वनमित्र भर्ती के चलते 6 फरवरी को पंजोआ से बडूही तक रोड़ रहेगा बंद : जिला दंड़ाधिकारी जतिन लाल ने जारी किए आदेश

ऊना, 3 फरवरी – जिला दंड़ाधिकारी जतिन लाल ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 व 116 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किए हैं कि 6 फरवरी को...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

शराब के शौक़ीन मान की पंजाब में नशे खत्म करने की कभी नियत नहीं : मान और केजरीवाल भी कांग्रेस और अकालियों की तरह धोखेबाज़ निकले – डॉ. सुभाष शर्मा

गढ़शंकर : भाजपा द्वारा गढ़शंकर में आयोजित राजनैतिक सभा को सबोंधित करते हुए श्री आनंदपुर साहिब से भाजपा प्रत्याशी डॉ.सुभाष शर्मा ने पंजाब में बढ़ते नशे के लिए मान सरकार को घेरते हुए कहा...
Translate »
error: Content is protected !!