कनाडा की विदेश मंत्री ने कहा हमें चंडीगढ़, मुंबई और बेंगलुरु में अपने वाणिज्य दूतावासों में सभी व्यक्तिगत सेवाओं पर रोक लगानी होगी

by

चंडीगढ़ : भारत और कनाडा के बीच तनाव जारी है। इस बीच, कनाडा ने पंजाब के चंडीगढ़, महाराष्ट्र के मुंबई और कर्नाटक के बेंगलुरु में अपनी व्यक्तिगत कॉन्सुलेट सर्विसेज पर रोक लगा दी है। कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली ने कहा कि 20 अक्टूबर तक भारत ने दिल्ली में कनाडा के 21 राजनयिकों और उनकी फैमिली के देश छोड़कर जाने की औपचारिक योजना बता दी थी। ऐसी स्थिति में उनकी सुरक्षा खतरा में थी। इस कारण से उनको भारत से वापस बुला लिया गया।

कॉन्सुलेट सर्विसेज पर लगाई रोक : कनाडा की विदेश मंत्री ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि भारत के फैसले से दोनों देशों में नागरिकों की सर्विसेज के स्तर पर असर पड़ेगा। दुर्भाग्य से, हमें चंडीगढ़, मुंबई और बेंगलुरु में अपने वाणिज्य दूतावासों में सभी व्यक्तिगत सेवाओं पर रोक लगानी होगी। उन्होंने कहा कि जिन कनाडाई लोगों को कॉन्सुलर मदद की जरूरत है, वे अभी भी दिल्ली में हमारे उच्चायोग में जा सकते हैं। आप अभी भी फोन और ईमेल के जरिए भी व्यक्तिगत रूप से ऐसा कर सकते हैं।

भारत-कनाडा के बीच तनाव क्यों : गौरतलब है कि कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने हाल ही में आरोप लगाया था कि हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के पीछे भारत सरकार के एजेंट थे। ट्रूडो ने कनाडाई संसद में एक बहस के दौरान दावा किया था कि उनके देश के राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारियों के पास यह मानने के कारण हैं कि भारत सरकार के एजेंटों ने कनाडाई नागरिक की हत्या को अंजाम दिया।

भारत का कनाडा को जवाब :हालांकि, भारत ने ट्रूडो के इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया था और इसे ‘बेतुका’ और ‘प्रेरित’ बताया था। जान लें कि कनाडा ने अभी तक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के दावे को साबित करने के लिए कोई सबूत सामने नहीं रखा है। निज्जर को भारत ने पहले से ही आतंकवादी घोषित कर रखा था। इसी साल, 18 जून को कनाडा के सरे में एक गुरुद्वारे के बाहर निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल की चोटियों में बर्फबारी अनुमान से पहले ही शुरू

एएम नाथ। शिमला : जबरदस्त गर्मी के बाद अब मैदानी इलाकों जहां आजकल सुहावनी ठंडी हवाओं की बयार बहनी शुरू हो गई है वहीं हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कड़ाकें की सर्दी पड़नी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जमानत के लिए पैसा चाहिए…. इसलिए कलाकारों से मांगी जा रही रंगदारी : लारेंस का भाई अनमोल अमेरिका में डिटेन

चंडीगढ़। गैंग्सटर लारेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई अमेरिका में डिटेन है। उसकी जमानत के लिए बड़ी मात्रा में पैसा चाहिए। इसलिए पंजाबी कलाकारों से रंगदारी मांगी जा रही है और घर या दफ्तर...
पंजाब

घर में गाडर के साथ फंदा लगाकर आत्महत्या की

गढ़शंकर -गढ़शंकर के गांव बोड़ा में एक व्यक्ति ने के चलते घर के कमरे में गाडर से फंदा लगाकर आपनी जीवन आत्महत्या कर ली। मनी कुमार(29 वर्ष) पुत्र हेम राज निवासी बोड़ा ने किसी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब में कांग्रेस को भाजपा ने दिया डबल झटका : पूर्व सांसद की पत्नी कर्मजीत कौर चौधरी और कांग्रेस के सचिव व हिमाचल कांग्रेस के सहप्रभारी तेजिंदर सिंह बिट्टू भाजपा में शामिल

चंडीगढ़ : पंजाब में कांग्रेस को आज फिर जोरदार झटका लगा है। कांग्रेस छोड़ कर कांग्रेस के सांसद रहे स्वर्गीय संतोख सिंह चौधरी की पत्नी कर्मजीत कौर चौधरी और कांग्रेस के सचिव व हिमाचल...
Translate »
error: Content is protected !!