डॉ. शांडिल ने माँ बगलामुखी माता मंदिर में शीश नवाया

by

कण्डाघाट : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने आज सोलन ज़िला के कण्डाघाट उपमण्डल की ग्राम पंचायत ममलीग के माँ बगलामुखी माता मंदिर में माथा टेका और पूजा-अर्चना की।
उन्होंने माँ बगलामुखी से प्रदेशवासियों के सुख व समृद्ध जीवन की कामना की। डॉ. शांडिल ने कहा कि राज्य में धार्मिक पर्यटक में अपार सम्भवानाएं है। उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्यटन के विकास के साथ सरकार की यह भी प्राथमिकता है कि अधिक से अधिक स्थानीय युवा इस क्षेत्र से जुड़ें और रोज़गार प्राप्त करें।
उन्होंने इस अवसर पर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी एवं सम्बन्धित अधिकारियों को इनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए।
इस अवसर ग्राम पंचायत ममलीग के प्रधान एवं माँ बगलामुखी माता मंदिर ममलीग समिति के प्रधान हरिचंद ठाकुर, मंदिर समिति के उप प्रधान बस्ती राम परिहार, रूप राम शर्मा, नायब तहसीलदार ममलीग सुरेन्द्र चंदेल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दामुवाला दरबार में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह आज : विशाल भंडारा एवम जागरण

बीबीएन, 20 फरवरी (तारा) : बरोटीवाला हरिपुर मार्ग पर स्थित दामुवाला दरबार मे 21 फरवरी शनिवार को विशाल भंडारा एवम जागरण बड़ी धूमधाम से किया जा रहा है। दरबार के निवेदक ज्ञानी सुखदेव सिंह(बाबा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए जाइका प्रोजेक्ट 90 फीसदी देने वाले केंद्र का नाम तक नहीं ले रही सरकार : जयराम ठाकुर

केंद्र के सहयोग पर सामान्य शिष्टाचार भी क्यों नहीं दिखा रहे हैं कांग्रेसी नेता हर बात पर केंद्र को कोसने वाले केन्द्र की मदद पर चुप्पी साध लेते हैं जिस बिल्डिंग का उद्घाटन होना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों की स्वास्थ्य जांच के लिए तत्तापानी में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

शिविर में 39 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई एएम नाथ।  करसोग, 23 जनवरी :  स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज तत्तापानी में पर्यटन उद्योग से जुड़े कर्मचारियों व अन्य लोगों की स्वास्थ्य जांच...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपचुनाव कांग्रेस के लिए अपनी सरकार बचाने और भाजपा के लिए सत्ता में वापस आने की कोशिश के लिए महत्वपूर्ण

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में छह विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव 1 जून को होंगे, साथ ही पहाड़ी राज्य में चार लोकसभा सीटों के लिए भी मतदान होगा। इस साल फरवरी में...
Translate »
error: Content is protected !!