सीएम ने शाहपुर के विकास के लिए दी कई सौंगातें : पठानिया

by

शाहपुर 23 अक्तूबर। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए विकास की नई सौगातें दी हैं, मुख्यमंत्री ने हर मांग को पूरा किया है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने मुख्यमंत्री के शाहपुर विस क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास करने तथा करोड़ों के विकास कार्यों के उद्घाटन तथा शिलान्यास करने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने व्यवस्था परिवर्तन के संकल्प को पूरा करते हुए आम जनमानस की सेवा समर्पण भाव के साथ करने की नई शुरूआत की है। उन्होंने कहा कि सभी मांगों को पूरा करने पर शाहपुर के आम जनमानस ने भी खुशी जाहिर की है।
विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री के समक्ष चंबी मैदान में स्टेडियम का निर्माण करने, कल्याड़ा में ओबीसी भवन का निर्माण करने,आईटीआई शाहपुर में नए भवन का निर्माण करने के लिए धनराशि जारी करने, उपतहसील दरीणी के कार्यालय भवन तथा पशु चिकित्सालय भवन का निर्माण करने के लिए धनराशि स्वीकृत करने, सिविल अस्पताल शाहपुर में मेडिकल आफिसर डेंटल तथा डेंटल हाईजेनिस्ट के पद स्वीकृत करने आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र रैत को अपग्रेड करने, बरनेट घेरा रोड के लिए धनराशि स्वीकृत करने, ततवानी, तरमूड़ा, मौआ सड़क का निर्माण करने, बीडीओ आफिस रैत के भवन के लिए फंड स्वीकृत करने, उपतहसील दरीणी के लिए फंड स्वीकृत करने बारे, करेरी लेक के ट्रैक के लिए फंड स्वीकृत करने बारे, महाविद्यालय रिड़कमार के लिए फंड स्वीकृत करने बारे, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंज के लिए फंड स्वीकृत करने बारे, मावा बलरी में पुल के निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान करने की मांग उठाई गई थी। उन्होंने कहा कि सीएम ने सभी मांगों को पूर्ण करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है।
विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि वर्तमान सरकार बिना किसी भेदभाव के कार्य कर रही है तथा सभी क्षेत्रों का एक समान विकास सुनिश्चित हो रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि इससे पहले भी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शाहपुर में आधुनिक पुलिस स्टेशन के निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नदी-नालों में प्रदूषण, अवैध डंपिंग और अवैध खनन को रोकने के लिए सभी संबंधित अधिकारी कदम उठाएं, दोषियों के खिलाफ करें कार्रवाई : अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल

धर्मशाला, 28 जून। अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल ने कहा कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल तथा उच्च न्यायालय के आदेशों की पालना के लिए सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग के कार्यों के प्रति जिम्मेदार रहें तथा सम्बन्धित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुजानपुर और बमसन में भी जागरुकता रैलियों के साथ पोषण पखवाड़े का शुभारंभ

एएम नाथ। सुजानपुर 08 अप्रैल। कुपोषण तथा उससे उत्पन्न होने वाले रोग और व्यवधान देश तथा समाज की विकास प्रक्रिया में निरंतर बाधा उत्पन्न करते रहे हैं। राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक स्तर पर पोषण से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सशक्त और देशभक्त युवा राष्ट्र का वास्तविक निवेश: सैमसन मसीह

ऊना : नेहरू युवा केन्द्र संगठन युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय तथा इन्वेस्टर एजुकेशन जागरूकता और प्रोटेक्शन फण्ड ऑथोरिटी भारत सरकार द्वारा संयुक्त रूप से चलाए जा रहे उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य निदेशक सैमसन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सोने और चांदी के भाव मे रिकॉर्ड गिरावट : चांदी का भाव 1 लाख रुपये प्रति किलो से ज्यादा गिरा तो सोना भी एक झटके ही में 33,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक हुया सस्ता

नई दिल्ली : सोना और चांदी की कीमतों में अब तक एक ही दिन में  सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है। चांदी का भाव 1 लाख रुपये प्रति किलो से ज्यादा गिरा और ...
Translate »
error: Content is protected !!