सोलन के गंज बाजार में राम लीला आयोजित – भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र से लें सीख – डॉ. शांडिल

by

सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि हम सभी को भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र से सीख लेनी चाहिए। डॉ. शांडिल गत देर सांय सोलन के गंज बाजार में आयोजित राम लीला में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।
डॉ. शांडिल ने कहा कि भगवान श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेकर हमें अपने जीवन को बेहतर बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि रामलीला हमें दस आन्तरिक बुराईयों पर विजय पाने की सीख देती है ताकि हम सत्यनिष्ठा के साथ जीवनपथ पर अग्रसर हो सकें। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि भगवान श्रीराम द्वारा प्रदत सीख के अनुसार अपना जीवन आगे बढ़ाएं।
स्वास्थ्य मंत्री ने इस अवसर पर राम लीला का आनन्द भी लिया।
उन्होंने इस अवसर पर प्रबंधन समिति को अपनी ऐच्छिक निधि से 31 हजार रुपए देने की घोषणा भी की।
इस अवसर पर नगर निगम सोलन के पार्षद सरदार सिंह ठाकुर तथा रजनी, शहरी कांग्रेस समिति के अध्यक्ष अंकुश सूद, रोगी कल्याण समिति के सदस्य विनीश धीर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगमोहन मल्होत्रा, अजय कंवर, नरेन्द्र कुमार, मुकेश गुप्ता, उपमंडलाधिकारी सोलन कविता ठाकुर, तहसीलदार सोलन मुल्तान सिंह बनियाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं दर्शक उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सीपीएस ने धानग में नवाजे होनहार : घरद्वार , गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध करवाने को सरकार प्रतिबद्ध : किशोरी लाल*

बैजनाथ : मुख्य संसदीय सचिव, कृषि, पशुपालन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास, किशोरी लाल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धानग के वार्षिक उत्सव में में मुख्यातिथि के रूप उपस्थित हुए। उन्होंने इस अवसर पर विद्यालय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

68 बोर्डिंग स्कूल : सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक राजीव गांधी मॉडल डे बोर्डिंग स्कूल खोला जाएगा :

शिमला : हिमाचल के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक राजीव गांधी मॉडल डे बोर्डिंग स्कूल खोला जाएगा। करीब 68 स्कूल खोले जाएंगे, जिनमें अत्याधुनिक तकनीक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पठानिया ने गिरि नदी के तट पर भगवान परशुराम की पालकी को कांधा दिया : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने किया अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले का शुभारंभ

नाहन, 22 नवंबर : सिरमौर जिला का ऐतिहासिक व उत्तर भारत में ख्याति प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले का शुभारम्भ आज बुधवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने किया। इस अवसर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टीबी रोगियों को चिन्हित करने के लिए जिला ऊना में 8 फरवरी से सर्वेः डीसी

टीबी के सबसे कम मामलों में जिला ऊना देश भर में नौंवे पायदान पर ऊना (5 फरवरी)- केंद्र और प्रदेश सरकार ने वर्ष 2025 तक देश को टीबी रोग मुक्त करने के लिए देश...
Translate »
error: Content is protected !!