क्रॉस-बॉर्डर हेरोइन स्मगलिंग रैकेट का भंडाफोड़ : 12 किलोग्राम हेरोइन बरामद, 1 गिरफ्तार, आरोपी के कुख्यात स्मगलर चीता से संबंध

by

अमृतसर : पंजाब पुलिस ने बड़ी मात्रा में ड्रग्स को बरामद किया है। पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल अमृतसर ने क्रॉस-बॉर्डर हेरोइन स्मगलिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया है और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
इन लोगों के पास से 12 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है। पाकिस्तान से हेरोइन को लाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जाता था। जिस व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है उसका कुख्यात स्मगलर रंजीत ऊर्फ चीता से संबंध है। चीता को 2020 में में 532 किलोग्राम हेरोइन के केस में गिरफ्तार किया गया था। उसके भाई सरवनर ऊर्फ भोला को भी गिरफ्तार किया गया था जोकि अमेरिका से ऑपरेट करता था। गौर करने वाली बात है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने ड्रग्स के खिलाफ मुहिम छेड़ रखी है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि प्रदेस में ड्रग्स रैकेट का खात्मा होना चाहिए। इसके लिए उन्होंने प्रदेश की पुलिस और अन्य एजेंसियों को भी निर्देश दिए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सांसद तिवारी ने सुखना इन्क्लेव व ट्रिब्यून कालोनी में दो नए ओपन एयर जिम लोगों को समर्पित

मोहाली/नया गांव, 16 नवंबर: स्वास्थ्य ही असली धन है और हमें इस धन को संभाल कर रखने के लिए रोजाना कसरत करनी चाहिए। श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी...
article-image
पंजाब

अकाल तख्त ने सिखों की भावनाएं आहत करने के आरोप में पंजाब के शिक्षा मंत्री को छह अगस्त को तलब किया

चंडीगढ़, चार अगस्त  :  अकाल तख्त ने सोमवार को पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस को सिखों की धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में पांच ‘सिंह साहिबान’ (उच्च सिख ग्रंथियों) के समक्ष...
article-image
पंजाब

सरकारी हाई स्कूल डघाम में मेगा पीटीएम आयोजित 

गढ़शंकर, 16 दिसम्बर: पंजाब शिक्षा विभाग की हिदायतों अनुसार सरकारी हाई स्कूल डघाम में मुख्य अध्यापिका श्रीमती नवदीप सहगल के नेतृत्व में मेगा पीटीएम आयोजित की गई। इस पीटीएम संबंधी अभिभावकों ने उत्साह से...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ के मेयर के चुनाव में जोड़तोड़ का डर : काउंसलर्स मुख्यमंत्री सुक्खू से कांग्रेस कउंसलरों मुलाकात

चंडीगढ़ : नगर निगम चंडीगढ़ मेयर चुनावों से पहले कांग्रेस के काउंसलर्स और प्रधान हरमोहिंदर सिंह लक्की ने हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की। चंडीगढ़ में मेयर के चुनाव में जोड़तोड़...
Translate »
error: Content is protected !!