भाई-बहन 76 साल बाद मिल सके : पाकिस्‍तान में रहने वाले मोहम्‍मद इस्‍माइल और उनकी चचेरी बहन सुरिंदर कौर भारत के जालंधर से करतारपुर गुरुद्वारा दरबार साहिब पहुंचे

by

लाहौर : पाकिस्‍तान में रहने वाले मोहम्‍मद इस्‍माइल और उनकी चचेरी बहन सुरिंदर कौर भारत के जालंधर से करतारपुर गुरुद्वारा दरबार साहिब पहुंचे और 76 साल बाद दोनों मिल सके। भाई-बहन की यह कहानी सोशल मीडिया के कारण संभव हो सकी। लाहौर में एक पाकिस्‍तानी अफसर ने बताया कि करीब 76 साल पहले जालंधर के शाहकोट में यह परिवार रहता था, लेकिन दंगों ने उसे अलग कर दिया था।
इसके बाद दोनों ही अपनों से मिलने के लिए कई प्रयास करते रहे, लेकिन उन्‍हें सफलत नहीं मिली थी। अब दोनों की उम्र 80 साल के करीब हो गई है। उनकी आंखों में एक सपना था कि कभी वे अपने परिजनों से मिल सकेंगे। इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड (ईटीपीबी) के एक अफसर ने पीटीआई को बताया कि करतारपुर साहिब के प्रशासन ने चचेरे भाई-बहन को आपस में मिलने का मौका दिया।उन्‍हें मिठाई और लंगर की पेशकश की। पाकिस्‍तान के पंजाब के साहीवाल से मोहम्‍मद इस्‍माइल को लेकर पंजाबी यूट्यूब चैनल ने एक कहानी पोस्‍ट की थी।
इसमें कहा गया था कि वे भारत में अपने परिवार वालों से मिलना चाहते हैं। इधर ऑस्‍ट्रेलिया के सरदार मिशन सिंह ने उनसे संपर्क किया और भरोसा दिलाया कि वे उनकी मदद करेंगे।कुछ दिन बाद मोहम्‍मद इस्‍माइल सिंह को उनकी बहन सुरिंदर कौर का टेलीफोन नंबर मिल गया और दोनों की फोन पर बात की. बुजुर्ग हो चुके भाई- बहन ने फोन पर चर्चा के बीच ही अपने मिलने के लिए करतारपुर कॉरिडोर के जरिए दरबार साहिब में मिलने का फैसला किया।
इसके बाद दोनों परिवारों के साथ वे पाकिस्‍तान के पंजाब प्रांत के करतारपुर पहुंचे। भारत से सुरिंदर कौर और उनके परिवार के सदस्यों ने यहां धार्मिक अनुष्ठान भी किए। गौरतलब है कि करतारपुर कॉरिडोर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में गुरुद्वारा दरबार साहिब, सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव के अंतिम विश्राम स्थल, को भारत के पंजाब राज्य में गुरदासपुर जिले में डेरा बाबा नानक मंदिर से जोड़ता है।भारतीय सिख तीर्थयात्री 4 किमी लंबे गलियारे तक पहुंच सकते हैं और बिना वीजा के दरबार साहिब के दर्शन कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एनकाउंटर के बाद बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकी गिरफ्तार : मॉड्यूल के कुल 6 अन्य आतंकियों वह पुलिस को पुलिस पहले ही कर चुकी गिरफ्तार

बटाला : पंजाब के बटाला में पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए बब्बर खालसा इंटरनेशनल के छह आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही प्रदेश का माहौल खराब करने की अपराधियों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

क्रिप्टो करेंसी के नाम पर 2500 करोड की ठगी के बाद : फॉरेक्स ट्रेडिंग के हाई रिटर्न के सपने भी दिखा 210 करोड़़ रुपये की पूंजी लगाई

मंडी : हिमाचल प्रदेश में क्रिप्टो करेंसी के नाम पर निवेश मामले के बाद 2500 करोड़ रुपये की ठगी के बाद अब मल्टी नेशनल कंपनी में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी की गई है।...
article-image
पंजाब

सांसद मनीष तिवारी ने बाबा जम्बू जीत जी धार्मिक स्थल पर माथा टेका : मंदिर समिति को 2 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की

गांव बूथगढ़ में जनसभा को संबोधित किया बलाचौर, 22 जुलाई: श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र से सांसद मनीष तिवारी सिद्ध बाबा जम्बू जीत जी के मंदिर भूरीवाले मालेवाल बूथगढ़ झंडूपुर में वार्षिक जोड़ मेले...
article-image
पंजाब

बैकफिनको की ओर से स्वरोजगार की स्थापना के लिए 59 लाख रुपए के ऋण स्वीकृत : संदीप सैनी

स्क्रीनिंग कमेटी की ओर से ऋण आवेदनों को मंजूरी, बैकफिनको देश-विदेश में उच्च शिक्षा के लिए भी कम ब्याज पर देता है ऋण : चेयरमैन होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : पंजाब पिछड़ा वर्ग कल्याण और...
Translate »
error: Content is protected !!