एडीसी यादव ने की उज्ज्वला योजना की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश

by

हमीरपुर 25 अक्तूबर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के कार्यान्वयन हेतु गठित जिला स्तरीय उज्ज्वला समिति की बैठक एडीसी मनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
इस अवसर पर उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2.00 की अवधि तीन वर्षांे के लिए बढ़ाई गई है। उन्होंने बताया कि जिला हमीरपुर में इस समय लगभग 151000 राशनकार्ड परिवार हैं, जबकि 157000 गैस कनैक्शन हैं। इस प्रकार हमीरपुर जिला घरेलू गैस कनैक्शन के संदर्भ में सेचुरेशन स्टेज पर पंहुच चुका है। उन्होंने बताया कि इस समय मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के अंतर्गत घरेलू गैस कनैक्शन हेतु लगभग 2214 आवेदन पत्र लंबित हैं। एडीसी ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे इन सभी लंबित एवं पात्र आवेदनों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2.00 के तहत प्राथमिकता के आधार पर मुफ्त घरेलू गैस कनैक्शन उपलब्ध करवाएं। उन्होंने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2.00 की अवधि बढ़ने के संबंध में आम लोगों को अवगत करवाने के निर्देश भी दिए, ताकि पात्र लोग इसका लाभ उठा सकें।
बैठक में जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक अरविंद शर्मा ने योजना के संबंध में विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया।
-0-

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आरएसएस के मेहनती व कर्मठ नेता थे मोहन सिंह पाहलेवाल : खन्ना

स्वयं सेवक से जिला संघ चालाक बने मोहन सिंह की सेवाओं को सदैव किया जाएगा याद : खन्ना होशियारपुर 28 दिसंबर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने आर.ऐस.ऐस. के जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*एफएनएफ दक्षिण एशिया का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा टी गार्डन और टी फैक्ट्री : गोकुल बुटेल के साथ की विभिन्न विषयों पर चर्चा*

एएम नाथ। पालमपुर 28 अप्रैल – मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार नवाचार, डिजिटल टेक्नोलॉजी एवं गवर्नेंस (कैबिनेट रैंक) गोकुल बुटेल से फ्रेडरिक नौमन फाउंडेशन फॉर फ्रीडम (एफएनएफ) दक्षिण एशिया के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। धर्मशाला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पुरातन कला और संस्कृति को संजोने में महत्वपूर्ण लाइव कार्यशालाः प्रोमिला गुलेरिया

मंडी, 21 जनवरी। भाषा एवं संस्कृति विभाग के सौजन्य से छोटी काशी के पंचवक्त्र मंदिर में दो दिवसीय लाइव चित्रकला कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसको पंचवक्त्र लाइव का नाम दिया गया था और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डेमोनस्ट्रेशन वैन के माध्यम से ऊना विस के लोगों को किया जा रहा जागरूक – एसडीएम विश्व मोहन देव चौहान

ऊना, 16 दिसम्बर – आगामी लोक सभा चुनाव – 2024 के दृष्टिगत एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान ने बताया कि ऊना विधानसभा क्षेत्र में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के इस्तेमाल करने को लेकर...
Translate »
error: Content is protected !!