ज्यादा से ज्यादा किसानों को साथ जोड़ें दुग्ध समितियां

by

रोहित भदसाली। ऊना, 17 अगस्त। ऊना जिले में डेयरी उद्योग को सशक्त बनाने के प्रयासों की कड़ी में पशु पालन विभाग ने शनिवार को दिलवां में एकदिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया। शिविर में क्षेत्र की दुग्ध समितियों के संचालकों ने भाग लिया। विभाग के अधिकारियों ने दुग्ध उत्पादन और प्रसंस्करण में ऊना जिला की भागीदारी मजबूत करने में उनकी भागीदारी को लेकर मार्गदर्शन किया।
इस अवसर पर पशुपालन विभाग के सहायक निदेशक डॉ. राकेश भट्टी ने दुग्ध समितियों के संचालकों को ज्यादा से ज्यादा किसानों को अपने साथ जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने अपंजीकृत दुग्ध समितियों सेे अपना पंजीकरण कराने का आग्रह करते हुए समितियों की क्षमता वृद्धि को लेकर बहुमूल्य सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि दूध करोबार के सुदृढ़ होने के साथ किसानों की आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। उन्होंने मिल्क सोसायटी दिलवां को अपनी क्षमता में वृद्धि करने तथा प्रतिदिन 2 हज़ार लीटर दूध इकट्ठा करने का लक्ष्य के साथ काम करने को कहा। बैठक में चिकित्सा अधिकारी डॉ गोपाल कृष्ण पशु, सहायक रजिस्टर कोऑपरेटिव सोसाइटी अंब विपिन कुमार, अक्षय खन्ना, सहित खंड अंब के अधिकारियों ने किसानों को जागरूक किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतररास्ट्रीय मिंजर मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए ऑडिशन प्रक्रिया जारी

ऑडिशन के तीसरे दिन भटियात और डलहौजी उपमंडल के 92 कलाकारों ने दिया ऑडिशन एएम नाथ। चम्बा  : राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा के सभागार कक्ष में अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में सांस्कृतिक  कार्यक्रमों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मकलोडगंज-भागसूनाग रोड के आए अच्छे दिन, गमरू-चोला रोड के भी दिन फिरे : धर्मशाला में नाबार्ड बनाएगा नई सडक़ें, करोड़ों का बजट मंजूर : सुधीर शर्मा

कंड करडियाणा में मार्ग को मिले 261 लाख, धर्मकोट-नड्डी रोड का सपना भी हुआ साकार धर्मशाला। हिमाचल की दूसरी राजधानी धर्मशाला में नाबार्ड के जरिए सडक़ों के अच्छे दिन आ गए हैं। धर्मशाला से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

झाड़माजरी में 19 अप्रैल को विशाल स्वेच्छिक रक्तदान शिविर

बददी 17 अप्रैल (तारा) : राजेन्द्र कौशल मेमोरियल कल्याण ट्रस्ट द्वारा 19 अप्रैल रविवार को झाड़माजरी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष अच्छर पाल कौशल ने बताया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पति-पत्नी ने किया होटल में चिट्टे का नशा : फिर आपस में लड़े, कमरे के अंदर का नजारा देख पंजाब पुलिस के उड़े होश

जीरकपुर :  पंजाब के जीरकपुर के एक होटल में देर रात पुलिस ने एक युवा दंपति को हेरोइन (चिट्टा) पीने के आरोप में गिरफ्तार किया। मामला तब सामने आया जब रमाडा होटल प्रबंधन ने...
Translate »
error: Content is protected !!