अर्थी फूंक रोष प्रदर्शन : तहसील दफ्तर तलवाड़ा के मुख्य गेट के समक्ष पंजाब सरकार के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस व मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत मान के खिलाफ रोष प्रदर्शन

by

तलवाड़ा(राकेश शर्मा) : पंजाब सुबारडीनेट सर्विस फेडरेशन पंजाब के आहवान पर ब्लाक तलवाड़ा के प्रधान राजीव शर्मा के नेतृत्व मे तहसील दफ्तर तलवाड़ा के मुख्य गेट के समक्ष पंजाब सरकार के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस व मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत मान के खिलाफ अर्थी फूंक रोष प्रदर्शन किया गया। इस रोष प्रदर्शन को सम्बोधन करते हुए पससफ ब्लाक सचिव वरिंदर विक्की ने कहा की सहायक प्रोफेसर बलविंदर कौर के द्वारा अपनी नौकरी को पक्के करवाने के लिए पिछले काफी समय से शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के हल्के मे लगातार पक्के मोर्चा लगाकर रौष प्रदर्शन किया जा रहा था। लेकिन पंजाब सरकार प्रदर्शन कर रहे सहाइक प्रोफेसर की कोई भी बात सुनने को तैयार नही हुई।इसी बात से खिन्न व परेशान हो कर वलबिंदर कौर ने सुसाइड कर लिया। मृतक सहाइक प्रोफेसर वलबिंदर कौर ने मरने से पहले अपने सुसाइड नोट मे अपनी मौत का जिम्मेवार शिक्षा मंत्री पंजाब हरजोत सिंह बैंस को बताया गया। इससे संबंधित अभी तक पंजाब सरकार ने शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के मामला भी नही दर्ज नही किया गया है। इसी बात को लेकर के आज कंडी क्षेत्र के शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक संस्थानो से संबंधित विभिन्न युनियन के नेताओ ने भारी गिनती मे शामिल हो कर पंजाब प्रदेश के मुख्य मंत्री भगवन्त मान से मांग की कि इस मामले मे लिप्त प्रदेश के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के विरुद्ध वनती क़ानूनी कार्यवाई की जाए।इस अर्थी फुक रौष प्रदर्शन मे पुरानी पेंशन योजना बहाली से स्टेट कनवीनर जसबीर सिंह,ब्लॉक कनवीनर मनमोहन कुमार जीटीयू से जस्विंदर सिंगला,जेपीएमओ से सरपंच दीपक ठाकुर,आशा वर्कर यूनियन से प्रधान सुषमा देवी,मिड डे मील से रंजीत कौर,शाम सिंह,जगदीश सिंह,मेजर सिंह,गौरव कुमार,ज्ञान चंद,मोहन लाल,हरीश कुमार,बिटू व यादविंदर सिंह सहित भारी संख्या मे कर्मचारियो ने हिसा लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

रिश्वत केस में गिरफ्तार महिला SHO का वीडियो वायरल : कैमरे के सामने बोली—‘हिम्मत रखनी चाहिए’

फिरोजपुर/मोगा । पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार की गई कोट ईसा खान थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनीता बावा का गिरफ्तारी के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो...
article-image
पंजाब

चिट्टे की तस्करी से 24 साल में बना करोड़पति : थार और मकान समेत 57.92 लाख की संपत्ति फ्रीज

मंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशे के अवैध कारोबार से खड़ी की थी संपत्ति; 23.92 लाख की थार और 34 लाख का मकान जब्त करने की प्रक्रिया एएम नाथ।  मंडी। हिमाचल प्रदेश में चिट्टा...
article-image
पंजाब

गांव रामपुर सैनिया की टीम ने गांव लंगेरी को 2-1 से किया पराजित

*आयु वर्ग में गांव पंडोरी गंगा सिंह की टीम ने गांव खानपुर को 1-0 से हराकर नकद पुरस्कार व ट्रॉफी जीती। *इस प्रतियोगिता में डिप्टी स्पीकर विधानसभा जय कृष्ण सिंह रोड़ी ने बतौर मुख्य...
article-image
पंजाब

Blood Donation Camps in Memory

Hoshiarpur/Oct 25/ Daljeet Ajnoha Organizing voluntary blood donation camps to commemorate the anniversaries of departed loved ones is a commendable and humanitarian gesture that beautifully honors their memory, remarked Dr. Ajay Bagga, Patron of...
Translate »
error: Content is protected !!