विद्यार्थियों को बताए आपात स्थिति से निपटने के तरीके : जिला रेड क्रॉस सोसाईटी द्वारा अंब व चिंतपूर्णी कॉलेज में किया प्राथमिक चिकित्सा शिविर का आयोजन जिला रेड क्रॉस सोसाईटी द्वारा अंब व चिंतपूर्णी कॉलेज में किया प्राथमिक चिकित्सा शिविर का आयोजन

by

ऊना, 27 अक्तूबर – जिला रेड क्रॉस के अध्यक्ष व उपायुक्त राघव शर्मा के निर्देशानुसार रेड क्रॉस सोसाईटी द्वारा शुक्रवार को राजकीय महाविद्यालय चिंतपूर्णी और महाराणा प्रताप कॉलेज अम्ब में आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए प्राथमिक चिकित्सा का एक दिवसीय बेसिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण शिविर में चिंतपूर्णी कॉलेज के 60 और अंब कॉलेज के 50 युवा रेड क्रॉस गु्रप सदस्यों ने भाग लिया।
प्रशिक्षण के दौरान सेंट जोन एम्बुलैंस से प्रशिक्षक परवीन महाजन ने कॉलेज छात्रों को प्रशिक्षण देते हुए गुण व प्राथमिक चिकित्सा में क्या-क्या कार्य करने चाहे के बारे में पूर्ण जानकारी दी। उन्होंने यूथ रेड क्रॉस के विद्यार्थियों को प्राथमिक चिकित्सा के तहत पट्टियांे को बांधने और आपात स्थिति में व्यक्ति को बचाने हेतू किए जाने वाले कारगर तरीकों बारे अवगत करवाया गया।
इस मौके पर प्रिंसीपल दर्शन धीमान, स्टाफ सदस्य सुरूचि शर्मा, अजय कुमार, वंदना कौंडल सहित डीडीएमए के सदस्य भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सहकारिता हिमाचल की आत्मा..20 लाख लोग जुड़े, 50 हजार करोड़ का कारोबार : मुकेश अग्निहोत्री

एएम नाथ। पालमपुर : पालमपुर के कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के समापन समारोह में अवसर पर उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष ने परोल–भियोरा संपर्क मार्ग का किया शिलान्यास : 90 लाख रुपये की धन राशि से होगा सड़क का निर्माण, क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई गति

एएम नाथ। चंबा (चुवाड़ी) : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज भटियात विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत गोला में परोल–भियोरा संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

505 पेटियां हुई बरामद : बंगाना के रायपुर मैदान से मिली शराब की गिनती पूरी

ऊना। बंगाणा क्षेत्र के रायपुर मैदान से पकड़ी अवैध शराब की गिनती पूरी हो चुकी है। जिसमें पुलिस ने कुल 505 पेटी शराब की बरामद की है। इसमें 443 पेटी अंग्रेजी, 30 बीयर और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिव्यांगों की जरुरतों के अनुसार शुरू करेंगे विशेष तकनीकी कोर्स: राजेश धर्माणी

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने तथा उन्हें लाइफ स्किल्स में ट्रेंड करने पर दिया बल टीसीपी, आवास और तकनीकी शिक्षा मंत्री ने की ‘पहचान’ स्कूल के वार्षिकोत्सव की अध्यक्षता रोहित भदसाली।  हमीरपुर 06...
Translate »
error: Content is protected !!