गैस एजेंसियों में उपभोक्ताओं की सुविधा का रखें ध्यान: जिला नियंत्रक अरविंद शर्मा

by

हमीरपुर 27 अक्तूबर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के जिला नियंत्रक अरविंद शर्मा ने जिला में कार्य कर रही सभी गैस एजेंसियों के प्रभारियों एवं मालिकों को निर्देश दिए हैं कि वे उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबरों को प्राथमिकता के आधार पर अपडेट करें, ताकि उपभोक्ताओं को आसानी से गैस की डिलीवरी हो सके।
जिला नियंत्रक ने बताया कि मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए गैस एजेंसियों के काउंटर पर भीड़ उमड़ने तथा आम लोगों को असुविधा की शिकायतों को देखते हुए गैस एजेंसी संचालकों को कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने गैस एजेंसी संचालकों को बुजुर्गों और महिलाओं सहित सभी उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कोई भी शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस संगठन के पुनर्गठन में देरी से नुकसान होगा .. चुनावों पर पड़ सकता है असर : कुलदीप राठौर

एएम नाथ । शिमला : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बाद अब पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने भी हिमाचल प्रदेश में शीघ्र कांग्रेस संगठन के गठन की आवश्यकता जताई है।...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा, अतिविशिष्ट सेवा मेडल, सेना मेडल ने : जीओसी-इन-सीआर ट्रैक का पदभार संभाला

शिमला 02 जुलाई – लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा ने 01 जुलाई 2024 को शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण कमान के 25वें जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ का पदभार संभाला। जनरल देवेंद्र शर्मा मेयोकॉलेज, अजमेर, राष्ट्रीय रक्षा अकादमी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऐसे कुल्लू भूस्खलन में घायलों के मददगार बने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

आपदा से निबटने को गंभीर नहीं सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर शिमला से कुल्लू जाते हुए रास्ते में गाड़ी से भी लगातार घायलों और रेस्क्यू अभियान की फीडबैक लेते रहे सुंदरनगर जंगमबाग भूस्खलन घटनास्थल...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने सेक्टर-35 और सेक्टर-43 में लगाई शीतल छबील, श्रद्धालुओं को बांटी ठंडक और सेवा की मिसाल

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 28 जून : भीषण गर्मी के बीच समाज सेवा और मानवता का संदेश देते हुए बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी, सेक्टर-43, चंडीगढ़ द्वारा सेक्टर-35 एवं सेक्टर-43 की मुख्य सड़कों पर...
Translate »
error: Content is protected !!