मतदाता सूचियों के प्रारूप प्रकाशित, 9 दिसंबर तक दर्ज होंगे दावे या आपत्तियां

by

हमीरपुर 27 अक्तूबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 शुक्रवार से आरंभ हो गया। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हेमराज बैरवा ने बताया कि शुक्रवार को इन मतदाता सूचियों के प्रारूप प्रकाशित करके इन्हें सभी एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार कार्यालयों तथा मतदान केंद्रों में उपलब्ध करवा दिया गया है। कोई भी पात्र मतदाता इन प्रारूपों का अवलोकन करके अपना नाम इनमें शामिल होने की पुष्टि कर सकता है। हिमाचल प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट सीईओहिमाचल.एनआईसी.इन ceohimachal.nic.in पर भी मतदाता सूचियों का अवलोकन किया जा सकता है।
उधर, विधानसभा क्षेत्र 36-भोरंज के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम संजय स्वरूप, 37-सुजानपुर के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम राकेश शर्मा, 38-हमीरपुर के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम मनीष कुमार सोनी, 39-बड़सर के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम डॉ. रोहित शर्मा और 40-नादौन की निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम अपराजिता चंदेल ने बताया कि नए पात्र लोगों और किन्हीं कारणों से छूटे अन्य लोगों के नाम इन सूचियों में दर्ज करने के दावे निर्धारित प्रपत्र पर 9 दिसंबर तक स्वीकार किए जाएंगे। इनके अलावा अपात्र लोगों के नाम हटाने के लिए आपत्तियां और मतदाता सूचियों में गल्तियों को ठीक करने के आवेदन भी 9 दिसंबर तक दर्ज करवाए जा सकते हैं। ये दावे या आपत्तियां संबंधित एसडीएम या तहसील कार्यालय में या मतदान केंद्र में अभिहित अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया जा सकता है। डाक द्वारा भेजे गए दावे या आपत्तियां भी 9 दिसंबर तक एसडीएम कार्यालय में पहुंच जाने चाहिए।
उन्होंने बताया कि 01 अप्रैल 2024, 01 जुलाई 2024 और 01 अक्तूबर 2024 को 18 वर्ष आयु पूर्ण करने वाले अपंजीकृत पात्र नागरिक भी अग्रिम प्रपत्र के माध्यम से अपने नाम मतदाता सूचियों में सम्मिलित करने हेतू बूथ लेवल अधिकारियों के माध्यम से या वेबपोर्टल वोटर्स.ईसीआई.जीओवी.इन voters.eci.gov.in अथवा वोटर हेल्पलाइन ऐप पर आवेदन कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मंडी को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस तथा संबंधित एजेंसियां कर रही हैं ठोस कार्यवाही-उपायुक्त मंडी

एएम नाथ। मंडी, 2 मई।  जिला मंडी को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस विभाग एवं संबंधित एजेंसियों द्वारा लगातार प्रभावी एवं ठोस कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। यह जानकारी उपायुक्त मंडी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू से की शिष्टाचार भेंट

दिल्ली : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज दिल्ली में कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू से शिष्टाचार भेंट की और प्रदेश के विभिन्न विकासात्मक मुद्दों पर चर्चा की। Share     
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिवाली से पहले सुक्खू सरकार की बड़ी सौगात : दिहाड़ी और मानदेयों में बढ़ोतरी की घोषणा

एएम नाथ । शिमला : माचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने प्रदेश के हजारों कर्मचारियों, दिहाड़ीदारों और पंचायत व शहरी निकाय प्रतिनिधियों को दिवाली से पहले बड़ी सौगात दी है। राज्य सरकार ने विभिन्न...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सम्मान से परिणाम तक: मेयर सौरभ जोशी ने शुरू किया चंडीगढ़ का पहला वार्ड-वार मेगा डीप क्लीनिंग अभियान

सेक्टर-15 से हुई शुरुआत, सफाई मित्रों के पैर धोकर किया सम्मान; अगले चरण में वार्ड 4, 5 और 6 में चलेगा अभियान पुनीत महाजन ।  चंडीगढ़, 16 जून । चंडीगढ़ को स्वच्छ, हरित और...
Translate »
error: Content is protected !!