हिसार के मयाड़ टोल प्लाजा पर आयोजित महिला किसान महापंचायत में कृषि कानूनों के खिलाफ नवजोत कौर सिद्धू ने भरी हुंकार

by

चौधरी युद्धवीर सिंह व हरपुरा भी हुए महिला किसान पंचायत में  शामिल
हिसार(हरियाणा): केंद्र सरकार दुारा बनाए कृषि कानूनों के खिलाफ महिला किसान महापंचायत का मयाड़ टोल प्लाजा पर आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय किसान युनियन व आल इंडिया जाट महासभा के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह, आल इंडिया जाट महासभा के राष्ट्रीय बरिष्ठ उपाध्यक्ष व पंजाब के अध्यक्ष हरपाल सिंह हरपुरा ने कहा महिलाओं के किसान संघर्ष में शामिल भारत सरकार को बता दिया कि महिला शक्ति अव घर से बाहर सडक़ों पर उतर चुकी है और मोदी सरकार को अव झुकना ही पड़ेगा आज झुक जाए या बाद में झुके।
आल इंडिया जाट महासभा की पंजाब महिला विंग की अध्यक्ष नवजोत कौर सिद्धू ने जबरदस्त हमला करते हुए कहा कि भाजपा के नेतृत्व की केंद्र सरकार के खिलाफ महिला शक्ति का अगाज हो चुका है और आज की इस महिला किसान महापंचायत में जुटी महिलाओं ने बता दिया है कि अव भाजपा के समक्ष सिर्फ एक ही रास्ता है कि तीनों कानून रद्द करें और एमएसपी की कानूनी गरंटी दें अन्यथा भाजपा का देश से सफाया तय है। उन्होंने कहा कि महिलाए अव घर से लेकर सडक़ों तक डटी है और हर र्मोचे पर अग्रणी होकर किसान संघर्ष में जीत होने तक डटी रहेगी। उन्होंने कहा कि किसान संघर्ष एक ऐसी मिसाल पैदा कर देगा दुनिया के किसी भी कोने में कोई भी सत्ता के गलियारों से किसान या अन्य वर्गो के खिलाफ कानून बनाने के सोचगे तो किसान अंदोलन के भय से कांप उठेगा। इस दौरान दीपी मांगट सहित भारी संख्यां में महिलाए महिला किसान महापंचायत में पहुंची थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सबके भले की अरदास की : श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सांसद मनीष तिवारी ने लहरी शाह मंदिर में टेका माथा

रूपनगर 7 सितंबर: श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा लहरी शाह मंदिर में माथा टेक कर सबके भले की अरदास की...
article-image
पंजाब

तीन लड़कियों के पिता की ओवरडोज से हुई मौत : पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये सर्च अभियान की निकली हवा

माहिलपुर (होशियारपुर) माहिलपुर के वार्ड नंबर 8 में 10 मार्च को देर शाम कुछ राहगीरों ने एक युवक का शव पेडों के पास देख तो वह सहम गए। मिरतक की बाए बाजू में नशा...
पंजाब

कबड्डी खिलाड़ी की हत्या–कबड्डी मुकाबले के दौरान हरजीत पिंटा की गोलियां मार कर हत्या

मोगा । मोगा जिले के थाना समालसर के अंतर्गत पड़ते गांव माड़ी मुस्तफा में आज कबड्डी मुकाबले के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने हरजीत सिंह पिंटा पर गोलियां चलाई और मौके पर ही...
article-image
पंजाब

घर के भीतर गाय काट रहे थे, पुलिस ने छापा मारकर पकड़ा, तीनों के पास से बड़ी मात्रा में मिला गोमांस

अमृतसर  :  अमृतसर में तीन लोगों को गोहत्या के आरोप में पकड़ा गया है। यह तीनों घर के भीतर गोवंश काट कर उसका मांस बेचते थे।  पंजाब के अमृतसर में तीन लोगों को गोहत्या...
Translate »
error: Content is protected !!