शिक्षा मंत्री ने किया गिरी गंगा सड़क का निरीक्षण : जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने का शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने दिया आश्वासन

by

शिमला, 02 नवम्बर – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज यहां जुब्बल उपमण्डल में खड़ा पत्थर क्षेत्र में 6 करोड़ 40 लाख रुपये से निर्मित होने वाली गिरी गंगा सड़क के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और उपस्थित लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और बताया कि इस सड़क से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं को पर्यटन व्यवसाय के माध्यम से लाभ मिलेगा और स्वरोजगार के साधन उपलब्ध होंगे।
इसके उपरांत उन्होंने 80 लाख रुपये से निर्मित होने वाले राजकीय उच्च विद्यालय खड़ा पत्थर के भवन का शिलान्यास किया और अपने संबोधन मंे कहा कि वर्तमान राज्य सरकार घरद्वार पर वंचित वर्गों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है और शीघ्र ही राज्य में शिक्षकों के 6 हजार पदों को भरा जाएगा और इस नीति से दुर्गम एवं ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा।
शिक्षा मंत्री ने जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने का आश्वासन दिया और शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों के रिक्त पदों को शीघ्र भरने का आश्वासन भी दिया।
इसके उपरांत शिक्षा मंत्री ने कोटखाई उपमण्डल की ग्राम पंचायत गरावग में गिरी नदी पर निहारी-गरावग सम्पर्क मार्ग पर 60 लाख रुपये से निर्मित होने वाले पुल का शिलान्यास किया और दुर्गा माता मंदिर के प्रांगण में जनसभा को संबोधित किया।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू किसानों एवं बागवानों के कल्याण के लिए निरन्तर प्रयास कर रहे हैं और बागवानों के हितों में निर्णय ले रहे हैं, जिससे लघु एवं सीमांत बागवानों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान राज्य सरकार आपदा प्रभावित परिवारों के साथ राज्य में कंधे से कंधे मिलाकर दुख की घड़ी में खड़ी रही और पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त घरों के लिए 7 लाख रुपये की राहत राशि प्रदान की गई, जो पूर्व में 1 लाख 30 हजार रुपये थी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने राज्य आपदा राहत मैनुअल में संशोधन किया, जिससे मानवीय दृष्टिकोण के तहत आपदा ग्रस्त लोगों को राहत प्रदान की गई।
रोहित ठाकुर ने बताया कि जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 300 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, जिससे सम्पर्क मार्गों को सुदृढ़ किया जाएगा और ग्रामीण आर्थिकी को संबल मिलेगा।
उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जौणी का निरीक्षण किया और अतिरिक्त भवन के लिए 40 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की।
उन्होंने बताया कि वर्तमान राज्य सरकार समावेशी विकास के लिए कटिबद्ध है और बदले की भावना से कार्य करने में विश्वास नहीं रखती और समग्र दृष्टिकोण से जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र को बेहतर बनाने के लिए कृत संकल्प है।
इससे पूर्व उन्होंने स्थानीय लोगों की जनसमस्याएं भी सुनीं और उनका त्वरित समाधान भी किया और सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देने वाली स्कूली छात्राओं को 15 हजार रुपये की राशि प्रदान की।
इस अवसर पर जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के मण्डलाध्यक्ष मोती लाल देरटा, उपमण्डलाधिकारी जुब्बल राजीव सांख्यान, खण्ड विकास अधिकारी कर्ण सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता बलबीर ठाकुर, पूर्व जिला परिषद सदस्य राजपाल चौहान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुमान सिंह, पार्टी के पदाधिकारीगण, अधिकारीगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फिल्म ‘इमरजेंसी’ के खिलाफ अमृतसर में SGPC सदस्यों का प्रदर्शन : जालंधर में किसी थिएटर में फिल्म ‘इमरजेंसी’ नहीं हुई रिलीज

अमृतसर :  सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौट की फिल्म ‘इमरजेंसी’ आज रिलीज हो गई। फिल्म की स्क्रीनिंग के विरोध में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य अमृतसर के एक सिनेमा हॉल के बाहर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

टिप्पर और कार की टक्कर में एक कार सवार की मौत,  4 घायल

गढ़शंकर, 30 नवंबर  – रविवार सुबह करीब 5 बजे माहिलपुर-फगवाड़ा रोड पर कोटफतूही अड्डे के पास बिस्त दोआब नहर के पुल पर एक टिप्पर और कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब में ये करके दिखाओ… पेट्रोल 87 रुपये प्रति लीटर से कम हो सकता है ऐसे…. अमित मालवीय का अरविंद केजरीवाल को चैलेंज

नई दिल्ली: दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के चीफ अरविंद केजरीवाल ने आज केंद्र सरकार की E-20 पॉलिसी के खिलाफ राजधानी में एक कार्यक्रम किया। इसमें उन्होंने सरकार से 3 मांग...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस के वादे अधूरे, सरकार की विदाई नजदीक….चिट्टा माफिया पर कार्रवाई के बजाय समोसे की जांच में उलझी सरकार : जयराम ठाकुर

नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को किया सम्मानित; हिमकेयर, सहारा और स्वावलंबन जैसी योजनाएं बंद करने का लगाया आरोप एएम नाथ। शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के नेरवा में रविवार को भाजपा की ओर से...
Translate »
error: Content is protected !!