GOLD मैडल – होशियारपुर के 14 लड़कियों व लड़कों ने जीते स्वर्ण पदक : सुनाम (संगरूर) में आयोजित 20वीं पंजाब राज्य कुंग-फू-वुशु चैंपियनशिप में

by

गढ़शंकर : पंजाब कुंग- फू-वुशु एसोसिएशन, पंजाब द्वारा 28 और 29 अक्टूबर, 2023 को सुनाम (संगरूर) में 20वीं पंजाब राज्य कुंग-फू-वुशु चैंपियनशिप 2023-24 का आयोजन किया गया। जिसमें जिला होशियारपुर के अंडर-11 और अंडर-14 (लड़के और लड़कियां) शामिल हुए। उक्त शामिल हुए प्रतियोगियों ने 14 स्वर्ण पदक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
स्वर्ण पदक विजेता लड़कियां : एजलीन कौर ने अंडर-11 में सिंगल स्टिक मुकाबले में गोल्ड, मीनल शर्माने अंडर-14, 46-49 किग्रा वर्ग में फाइट फॉर डिफेंस मुकाबले में गोल्ड, वंशिका ने अंडर-14, 43-46 किग्रा वर्ग में फाइट फॉर डिफेंस के मुकाबले में गोल्ड, जैस्मीन कौर ने अंडर-14, 34-37 किग्रा वर्ग के फाइट फॉर डिफेंस मुकाबले में गोल्ड, जैकलीन पॉल ने अंडर-14, 31-34 किग्रा वर्ग में फाइट फॉर डिफेंस मुकाबले में गोल्ड, प्रभरीत कौर ने अंडर-14 वर्ग में सिंगल स्टिक मुकाबले में गोल्ड, मीनल शर्मा ने अंडर-14, 46-49 किग्रा वर्ग में फाइट फॉर डिफेंस के मुकाबले में गोल्ड और मनवीर कौर ने अंडर-14, 49 किग्रा वर्ग में फाइट फॉर डिफेंस मुकाबले में गोल्ड जीता।

स्वर्ण पदक विजेता लड़के : सूरज प्रताप सिंह ने अंडर-11 वर्ग में सिंगल स्टिक के मुकाबले में गोल्ड, जसकरन सिंह बेदी ने अंडर-14 वर्ग में डबल स्टिक मुकाबले में गोल्ड , उदय सिंह ने अंडर-14 वर्ग में टाइगर स्टाइल मुकाबले में गोल्ड, हरनूर सिंह ने अंडर-11 में डबल स्टिक मुकाबले में गोल्ड,
सनमीत सिंह पठानिया ने अंडर-11, 24-26 किग्रा वर्ग में फाइट फॉर डिफेंस मुकाबले में गोल्ड, जश्नप्रीत सिंह ने अंडर-14 वर्ग में सिंगल स्टिक मुकाबले में गोल्ड, तन्मय रल्ल ने अंडर-14, 34-37 किग्रा फाइट वर्ग में फॉर डिफेंस मुकाबले में गोल्ड जीता।
कुंग-फू-वुशु एसोसिएशन जिला होशियारपुर के संरक्षक दलवीर सिंह ‘बिट्टू भाजी’, अध्यक्ष राहुल शर्मा, गुरपाल सिंह डुगरी ने कोच ममता देवी ‘ब्लैक बेल्ट’ और कोच कमल किशोर नूरी ‘ब्लैक बेल्ट’ और टीम को उनकी शानदार जीत के लिए बधाई दी। और उन्होंने टीम को नेशनल्स में जाने के लिए हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया।
कोच ममता देवी ‘ब्लैक बेल्ट’ और कोच कमल किशोर नूरी ‘ब्लैक बेल्ट’ स्वर्ण पदक जितने वाले खिलाड़ियों के साथ ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सांसद तिवारी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष लक्की को जिला कांग्रेस मनीमाजरा ने किया सम्मानित : इंडिया गठबंधन का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह :सांसद मनीष तिवारी

मनीमाजरा, 18 अप्रैल: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मनीष तिवारी को चंडीगढ़ से इंडिया गठबंधन का संयुक्त उम्मीदवार बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। जिला कांग्रेस मनीमाजरा की ओर...
article-image
पंजाब

किसानों को फसलों के अवशेषों के टिकाऊ प्रबंधन के लिए किया जागरूक

गढ़शंकर, 1 जून :  जीआईजेड-जीपीएस रिन्यूएबल प्रोजेक्ट और वर्टीवर प्राइवेट लिमिटेड की ओर से गढ़शंकर के गांव गढ़ी में फसलों के अवशेषों के प्रबंधन संबंधी कार्यशालाएं आयोजित कर किसानों को जागरूक किया गया। ये...
article-image
पंजाब

डॉ. मोहम्म्द जमील बाली द्वारा समाज को दी जा रही सेवाएं सराहनीय : पूर्व सांसद खन्ना

महर्षि भृगु वेद विद्यालय में डॉ. बाली ने मनाया जन्मदिन, खन्ना ने श्रीराम मंदिर का चित्र देकर किया सम्मानित होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि शहर...
article-image
पंजाब

1 लाख रुपए रिश्वत : विजीलैंस ने सीनियर कांस्टेबल और होमगार्ड को किया गिरफ़्तार, पुलिस मुलाजिमों ने बस कंडक्टर से माँगी थी 2.50 लाख रुपए रिश्वत

होशियारपुर, 21 जुलाईः  पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने एक लाख रुपए रिश्वत लेने के आरोप में आज होशियारपुर से सीनियर कांस्टेबल किन्दर सिंह, होम गार्ड जुझार और एक प्राईवेट व्यक्ति रोहत हांस को गिरफ़्तार किया...
Translate »
error: Content is protected !!