एफसीए अनुमति मामलों की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित : लंबित एफसीए अनुमति मामलों का आपसी समन्वयन स्थापित कर जल्द किया जाए समाधान – उपायुक्त अपूर्व देवगन

by

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने की अध्यक्षता
चंबा, 6 नवंबर
उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि ज़िला में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के तहत लंबित सभी एफसीए (वन संरक्षण अधिनियम) अनुमति मामलों संबंधित विभाग आपसी समन्वयन स्थापित कर समयबद्ध तौर पर समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए।
उपायुक्त आज वन विभाग के तत्वावधान में वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) से संबंधित मामलों की समीक्षा को लेकर सम्मेलन हाल में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे ।
उन्होंने विभागीय प्रक्रिया में तेजी लाने को लेकर अंतर विभागीय समन्वय आधारित कार्य -गतिविधियों की आवश्यकता पर भी बल दिया है।
बैठक में विभाग बार विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तृत समीक्षा भी की गई । अनुमति मामलों के तहत वर्तमान स्थिति, लंबित होने के कारण और उसके समाधान को लेकर उपायुक्त ने आवश्यक दिशा निर्देश भी प्रदान किए ।
इस दौरान वन मंडल अधिकारी चंबा कृतज्ञ कुमार, डलहौजी रजनीश महाजन, भरमौर डॉक्टर कुलदीप सिंह, अधिशांशी अभियंता लोक निर्माण विभाग भरमौर मीत कुमार, तीसा जोगिंदर कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

संत सुधांशु जी महाराज के सानिध्य में 4 एवं 5 जुलाई को मनाया जाएगा गुरुपूर्णिमा महोत्सव

पुनीत महाजन : चंडीगढ़/ पंचकूला, 3 जुलाई: विश्व जागृति मिशन, पंचकूला-चंडीगढ़-मोहाली मंडल की ओर से गुरुपूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन 4 एवं 5 जुलाई को शिवधाम आश्रम, सेक्टर-31, मोरनी रोड, पंचकूला में परम पूज्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में पुलिस नाके के दौरान 5.89 ग्राम चिट्टे के साथ सरकारी कर्मचारी समेत 2 गिरफ्तार

एएम नाथ। चम्बा : जिला पुलिस ने चम्बा-खजियार मार्ग पर 5.89 ग्राम चिट्टे के साथ बाइक सवार 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक सरकारी कर्मचारी शामिल है। दोनों के खिलाफ पुलिस थाना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मिंजर मेले के मंच पर 9 वर्षीय मानवीक पंडित ने बिखेरा सुरों का जादू

हारमोनियम पर भजन प्रस्तुति से दर्शकों का मन जीता मानवीक पंडित ने संगीत साधना से चम्बा का नाम रोशन करने का सपना संजोए है मानवीक एएम नाथ। चम्बा :  चम्बा के ऐतिहासिक मिंजर मेले...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फिरौती के लिए छात्रों का अपहरण करने के आरोप में बिशप कॉटन स्कूल का ही पूर्व छात्र गिरफ्तार

एएम नाथ । शिमला, 11 :  बिशप कॉटन स्कूल (बीसीएस) के एक पूर्व छात्र को इसी स्कूल के तीन छात्रों को फिरौती वसूलने के मकसद से अगवा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया...
Translate »
error: Content is protected !!