धर्मशाला में पटाखे बेचने के लिए स्थान किए निर्धारित :

by

धर्मशाला, 07 नवंबर। दीवाली से पहले पटाखे बेचने के लिए धर्मशाला में स्थान निर्धारित कर दिए गए हैं इस बाबत एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने आदेश जारी करते हुए कहा कि कचहरी अड्डा, डिपो बाजार, सिविल बाजार तथा इसके आसपास के क्षेत्रों के लिए मिनी सचिवालय के मुख्य द्वार पर ग्राउंड फ्लोर पार्किंग में पटाखे बेचने के लिए स्थान निर्धारित किया गया है इसके साथ ही मुख्य बाजार कोतवाली, कैंट रोड, ब्रिज लाल रोड, गुरूद्वारा रोड, खनियारा रोड, ओल्ड चड़ी रोड, खड़ा डंडा रोड तथा इसके आसपास के क्षेत्रों के लिए कोतवाली के रामलीला ग्राउंड फव्वारा चैक में स्थान निर्धारित किया गया है।
मैकलोडगंज तथा इसके आसपास के क्षेत्रों के लिए भागसूनाग रोड पर सब्जी मंडी ओपन प्लेस निर्धारित किया गया है। दाड़ी तथा इसके आसपास के क्षेत्रों के लिए दाड़ी मेला ग्राउंड का स्थान पटाखों को बेचने के लिए निर्धारित किया गया है। एसडीएम ने कहा कि निर्धारित स्थानों के अलावा कहीं भी पटाखे बेचने की इजाजत नहीं दी जाएगी तथा नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
एसडीएम ने कहा कि पटाखे बेचने की अनुमति लेने के लिए 09 नवंबर से पहले आवेदन करना जरूरी होगा तथा इसके बाद किसी भी तरह के आवदेन स्वीकृत नहीं किए जाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जनजातीय क्षेत्र पांगी को आवश्यकता के अनुरूप बालन की आपूर्ति बनाई जाए सुनिश्चित – केहर सिंह खाची

चंबा, 13 अक्टूबर : वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची ने कहा है कि जनजातीय उपमंडल पांगी के लिए आवश्यकता के अनुरूप बालन (फ्यूल वुड) की आपूर्ति जल्द सुनिश्चित बनाई जाए ।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

2 क्विंटल चूरापोस्त के साथ तस्कर गिरफ्तार : समराला पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से पंजाब तक नशे की सप्लाई चेन को तोड़ा

समराला :   पुलिस और सीआईए स्टाफ खन्ना ने एक संयुक्त अभियान में हिमाचल प्रदेश से पंजाब तक नशीली दवाओं की सप्लाई चेन को तोड़ने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। माछीवाड़ा-समराला रोड पर गांव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जूडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता अर्षिता को एसडीएम ने किया सम्मानित

ऊना :25 अगस्तः केंद्रीय विद्यालय संगठन की गुरुग्राम में हुई जूडो प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय सलोह की कक्षा आठ की छात्रा अर्षिता भारती ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। अर्षिता की सफलता पर एसडीएम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आरजीएसएसवाई के अंतर्गत ई-टैक्सियों को झंडी दिखाकर मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया रवाना

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज अपने सरकारी आवास ओक ओवर से राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना के अंतर्गत 18 ई-टैक्सियों को झंडी दिखाकर रवाना किया। शिमला जिले के...
Translate »
error: Content is protected !!