डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने चक हाजीपुर के कबड्डी कप का पोस्टर किया रिलीज

by

गढ़शंकर, 8 नवम्बर : गुरुद्वारा शहीदां सिंहां गांव चक हाजीपुर द्वारा 16वां कबड्‌डी कप हर साल की तरह इस साल भी 26 नवंबर रविवार को गांव के मैदान में आयोजित किया जा रहा है। इस कबड्डी कप के पोस्टर का विमोचन हलका विधायक एवं डिप्टी स्पीकर श्री जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने अपने स्थानीय कार्यालय में कबड्डी कप के आयोजकों के साथ किया। इस अवसर पर एक संक्षिप्त समारोह को संबोधित करते हुए श्री रौड़ी ने निर्वाचन क्षेत्र के युवाओं से इस कबड्डी कप का हिस्सा बनने और इसके उत्साह को बढ़ाने की अपील की। श्री रौड़ी ने गांव चक हाजीपुर के कबड्डी कप के आयोजकों की सराहना की और कहा कि वे पंजाब को सुंदर और समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और युवा अब खेलों के प्रति प्रेरित हो रहे हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल बजट में बढ़ोतरी की है। इस मौके पर चरणजीत सिंह चन्नी ओ.एस.डी., सुखवंत सिंह सरपंच, मनदीप सिंह थांदी, बलजीत सिंह, कुलवीर सिंह कंग, मनदीप सिंह कंग, जतिंदर सिंह, अर्श मान, कुलविंदर सिंह, मनप्रीत सिंह, झलमन सिंह, सरदारा सिंह, अमरिंदर सिंह, गुरदीप सिंह, अमरीक सिंह, करणवीर सिंह, मनजिंदर सिंह क्लब के सदस्य उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

होशियारपुर में 100 प्रतिशत टीकाकरण वाले गांवों की गिनती ने 200 का आंकड़ा किया पार

होशियारपुर। ग्रामीण क्षेत्रो में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए पंजाब सरकार की ओर से शुरु किए गए टीकाकरण अभियान के अंतर्गत जिला होशियारपुर ने 100 प्रतिशत टीकाकरण वाले गांवों की गिनती ने 200...
article-image
पंजाब

जिला कानूनी सेवा अथॉरिटी की ओर से विशेष लोक अदालत का आयोजन, 76 मामलों का मौके पर निपटारा

होशियारपुर, 18 जुलाई: सीजेएम-कम-सचिव ज़िला कानूनी सेवा अथॉरिटी नीरज गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब राज्य कानूनी सेवा अथॉरिटी के दिशा-निर्देशों के अनुसार आज जिला कानूनी सेवा अथॉरिटी की ओर से जिले...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में टूटी बांध सुरक्षा दीवार की शीघ्र मरम्मत के लिए डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने कांगड़ा प्रशासन को लिखा पत्र

होशियारपुर के सीमावर्ती गांवों को बाढ़ से बचाने के लिए समय रहते कार्रवाई करने का आग्रह होशियारपुर, 27 अप्रैल: डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के डिप्टी कमिश्नर को पत्र...
article-image
पंजाब

अन्वी बनना चाहती है आर्मी आफिसर तो नवजोत का उद्देश्य हे जज बनना : अन्वी ने 650 में से 630 अंक लेकर मेरिट में 15वां स्थान और नवजोत 630 अंक हासिल कर 16 वां स्थान किया हासिल

वरिंदर प्रताप सिंह । नंगल : वीरवार को पँजाब बोर्ड ने दसवीं कक्षा का नतीजा घोषित किया। जिसमें नंगल के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़कियां की दो लड़कियां ने मैरिट में 15 व 16...
Translate »
error: Content is protected !!