दो किलो हेरोइन के साथ जम्मू बस स्टैंड पर पुलिस ने पंजाब की एक दंपती को किया गिरफ्तार

by

जम्मू :   जम्मू बस स्टैंड पर दो किलो हेरोइन के साथ पुलिस ने पंजाब के एक दंपती को गिरफ्तार किया है। ये लोग अमृतसर बॉर्डर से नशे की खेप लेकर आए थे। आशंका है कि यह खेप पाकिस्तान से भेजी गई है। वीरवार को पुलिस ने जम्मू बस स्टैंड पर बस से उतरते ही दोनों को दबोच लिया। इसकी कीमत अतंरराष्ट्रीय बाजार में दस करोड़ बताई जा रही है।

आरोपी पहले भी कई बार अमृतसर से हेरोइन लेकर जम्मू आ चुके हैं और जहां बेचते थे। पकड़े गए दंपती की पहचान शौकत अली और उसकी पत्नी शमीमा बेगम के रूप में हुई है। शौकत अमृतसर के गांव जंड पीर का रहने वाला है, जो इंटरनेशनल बॉर्डर से 25 किलोमीटर दूर है, जबकि शमीमा बाड़ी ब्राह्मणा की रहने वाली है। शौकत ने बाड़ी ब्राह्मणा में शादी की है।

पुलिस के पास दोनों की पुख्ता जानकारी थी। जैसे ही ये लोग बस से उतरे, दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी शौकत ने बताया कि वह पहले भी कई बार जम्मू में हेरोइन लेकर आता रहा है। यहां उसके संपर्क में कई लोग हैं। पत्नी को वह अपने साथ रखता था, ताकि किसी को शक न हो। इस मामले में और भी लोगों की गिरफ्तारी संभव है। कठुआ में पुलिस को चकमा देकर शौकत  भाग गया था । कुछ महीने पहले कठुआ में पुलिस ने हेरोइन की तस्करी में कुछ तस्करों को दबोचा था। उस समय शौकत भी तस्करों के साथ था। लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर वहां से फरार हो गया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गवर्नर से मिलने पहुंचे : भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी का मामला गरमाया

चंडीगढ़ : पंजाब में आज भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच माहौल गर्मा गया है। इसी बीच भाजपा नेताओं द्वारा पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की गई। इस दौरान भाजपा...
article-image
पंजाब

हमारी बेटियां बढ़ा रही हैं परिवार और राज्य का गौरव- डॉ. राज कुमार

जंडोली की ऋषिका जसवाल का न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम में चयन होने का उदाहरण दिया बेटियों की लोहड़ी मनाने वाले परिवारों को दी बधाई  होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : “आज के युग में लड़कियाँ न केवल हर क्षेत्र...
article-image
पंजाब

चिट्टे की लत ने बुझाया परिवार का चिराग : 22 वर्षीय जसकरण की मौत

10 साल से नशे की गिरफ्त में था युवक, छोटे भाई को बचाने में सफल रहे माता-पिता; कर्ज लेकर कराया था इलाज मोगा/धर्मकोट, 26 सितंबर। मोगा के धर्मकोट क्षेत्र के गांव जलालाबाद से नशे...
article-image
पंजाब

सही वास्तु नकारात्मक विचारों के चक्रव्यूह में नहीं फंसने देगा : डॉ भूपेंद्र वास्तुशास्त्री 

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  वर्तमान युग में बदलाव के परिपेक्ष में मानव मस्तिष्क में अति तीव्रता से अनेका अनेक विचार उत्पन्न हो रहे हैं । इन विचारों में भवन की वास्तु का वैज्ञानिक आधार होता...
Translate »
error: Content is protected !!