सिंगर हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी तलवार का तलाक : शादी के 12 साल बाद दोनों के रास्ते हमेशा के लिए एक-दूसरे से अलग

by

नई दिल्ली : मशहूर सिंगर हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी तलवार का तलाक हो गया है। करीब ढाई साल बाद दिल्ली के कोर्ट ने कपल के तलाक को मंजूरी दे दी है। ऐसे में शादी के 12 साल बाद इस कपल के रास्ते अब हमेशा के लिए एक-दूसरे से अलग हो गए हैं। बता दें कि शालिनी ने हनी सिंह पर घरेलु हिंसा का आरोप लगाया था। अब तलाक के बाद सिंगर को अपनी पत्नी को एलिमनी के रूप में करोड़ो रुपये की रकम देनी होगी।
12 साल बाद हनी सिंह और शालिनी का हुआ तलाक शादी का पवित्र बंधन सिर्फ दो लोगों पर ही नहीं उनके बीच आत्मसम्मान, इज्जत और आपसी समझ पर भी कायम होता है। अगर इस बंधन में जरा सी भी कड़वाहट या स्वाभिमान आ जाए, तो इसे निभाना मुश्किल हो जाता है। कुछ ऐसा ही रैपर हनी सिंह के साथ हुआ है। सिंगर का नाम कई बार उनकी पत्नी शालिनी की वजह से चर्चा में रहा है। करीब ढाई साल पहले हनी सिंह की पत्नी ने उनपर घरेलु हिंसा का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। अब दिल्ली कोर्ट ने दोनों के तलाक को मंजूरी दे दी है। हमेशा के लिए अलग हुआ कपल तलाक की मंजूरी देने से पहले कोर्ट ने हनी सिंह और शालिनी से पूछा भी था कि क्या वह एक साथ रहने की कोशिश कर सकते हैं। जिस पर कपल ने इनकार कर दिया। बाद में कोर्ट ने कपल के तलाक पर मुहर लगा दी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कपल ने तलाक से पहले जो भी आरोप एकदूसरे पर लगाए थे उन्हें भी वापस ले लिया है। कहा जा रहा है कि बतौर एलिमनी शालिनी ने सिंगर से पहले 10 करोड़ रुपये की मांग की थी। वहीं अब 1 करोड़ रुपये पर दोनों के बीच रजामंदी हो गई है।
2011 में रचाई थी शादी बता दें कि हनी सिंह और शालिनी ने लंबे समय एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2011 में शादी रचाई थी। लेकिन शादी के कुछ सालों के बाद दोनों के बीच आपसी उलझने और मुश्किलें बढ़ने लगीं। वहीं अब शादी के 12 साल बाद इस कपल का रिश्ता अब ऑफिशियली भी खत्म हो गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दर्जनों कांग्रेस, अकाली व भाजपा को अलविदा कह आप में हुए शामिल : डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने आम आदमी पार्टी में शामिल हुए नए साथियों का किया स्वागत

गढ़शंकर, 12 मार्च : विधायक और विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी के नेतृत्व में  दर्जनों कांग्रेस, अकाली व भाजपा को अलविदा कह कर  आप में हुए शामिल हुए।  आप में शामिल...
article-image
पंजाब

निक्कीया करुम्बला’ का वार्षिक पुरस्कार समारोह यादगार बन गया। पांच बाल साहित्य लेखकों को माता भजन कौर स्मृति पुरस्कार से किया सम्मानित

साहित्यिक प्रतियोगिता के विजेता दस स्कूली लेखक छात्रों को भी सम्मानित किया गया। होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज बच्चों की साहित्य पत्रिका ‘निक्कियां करुंबलां’ की 30वीं वर्षगांठ को समर्पित, निक्कियां...
article-image
पंजाब

कश्मीर सिंह भज्जल अध्यक्ष बने : कुल हिंद किसान सभा के गढ़शंकर तहसील यूनिट के

गढ़शंकर : कुल हिंद किसान सभा का चालीसवां डेलीगेट इजलास तहसील गढ़शंकर के चक्क फुल्लू में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम किसान आंदोलन के 715 शहीद किसानों को श्रद्धांजलि भेंट की गई। डेलीगेट इजलास की अगुवाई...
article-image
पंजाब

135 गा्रम नशीले पाऊडर व 100 गोली एलपराजोलम सहित दो महिलाओं सहित तीन ग्रिफतार

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुलिस ने दो महिलाओं सहित तीन लोगो को अलग अलग जगहों से 135 ग्राम नशीले पाऊडर व एक सौ गोली एलपराजोलम सहित ग्रिफतारकर तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एकट तहत मामला दर्ज...
Translate »
error: Content is protected !!