आम जनमानस की उम्मीदों के अनुरूप सेवा भाव से करेंगे कार्य: संजय रत्न

by

ज्वालामुखी/ तलवाड़ा(राकेश शर्मा)
विधायक संजय रत्न ने ज्वालामुखी विस क्षेत्र में वीरवार को 583 लाख की लागत की निर्मित होने वाले चार संपर्क मार्गों का शिलान्यास किया इसमें 291 लाख की लागत से सासन से बल्लियां वाया लंज सत्संग घर का भूमिपूजन, 87.92 लाख की लागत से संपर्क सड़क रोहाड़ा चंबापत्तन से ( नजदीक पटवार सर्किल घलौर ) से गांव जठमा का भूमिपूजन, 56.30 लाख की लागत से संपर्क सड़क रूकवालाहड से गांव नलेटा का भूमिपूजन, 219.41 लाख की लागत से संपर्क सड़क स्वतंत्रता सेनानी मार्ग रूकवालाहड से बल्ला बाया नलेटा का भूमिपूजन किया गया। विधायक संजय रत्न ने कहा कि ज्वालामुखी विस क्षेत्र का विकास ही उनका मुख्य ध्येय है तथा इसी संकल्प को लेकर विकास कार्यों को तेजी प्रदान की जा रही है।
उन्होंने कहा कि ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाया जाएगा। ज्वालामुखी की जनता ने व्यवस्था परिवर्तन के लिए उन्हें चुनकर विधानसभा में भेजा है और वह उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी सेवा भाव से कार्य करेंगें। विधायक संजय रत्न ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, स्वास्थ्य तथा शिक्षा की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि ज्वालामुखी में भ्रष्टाचार मुक्त एवं पारदर्शिता के साथ विकास कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूरा किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों की गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए इन्हें निर्धारित समय में पूरा किया जाये। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रतिज्ञा पत्र के वायदों को चरणबद्व तरीके से पूरा किया जा रहा हे तथा प्रदेश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए सभी वर्गों के कल्याण और सभी क्षेत्रों के विकास के लिए जन हितैषी योजनाएं लागू की जा रही हैं। विधायक संजय रत्न ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा जन कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार सुनिश्चित किया जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा पात्र लोगों को लाभ मिल सके।
इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी ज्वालाजी संजीव कुमार , उपमंडल पुलिस अधिकारी ज्वालाजी विकास धीमान , बीडीओ देहरा कुलदीप शर्मा, एसएचओ ज्वालाजी विजय कुमार , अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग अरुण वशिष्ठ, जिला परिषद सदस्य सीमा देवी सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

संसदीय प्रणाली लोकतांत्रिक व्यवस्था की आत्मा: एडीसी

ऊना, 19 फरवरी: आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आज ऊना स्थित एनआईसी में नेहरु युवा केन्द्र द्वारा ऊना व बिलासपुर दो जिलांे का वर्चुअल माध्यम से जिला स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

4 घंटे में 4 बड़े संकेत : पहलगाम हमले के बाद भारत कुछ बड़ा करने वाला

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद भारत पाकिस्तान में कुछ बड़ा होने वाला है. इन आशंकाओं को पिछले 4 घंटे के चार बड़े एक्शन ने और ज्यादा बल दिया है. कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फतेहपुर में श्री सर्व धर्म पीठ के तपोस्थान मुख्य दरबार साहिब का राज्यपाल ने लोकार्पण किया

एएम नाथ। फतेहपुर : राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज कांगड़ा जिला के फतेहपुर में श्री सर्व धर्म पीठ तपोस्थान, गुरुद्वारा श्री नानक ज्योत साहिब में नव-निर्मित मुख्य दरबार साहिब का लोकार्पण किया। इस अवसर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बद्दी में आयोजित जिला स्तरीय वुशू प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में प्रांजल ठाकुर और जूनियर में आरती शर्मा रही विजेता

जिले के 26 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के चयन बद्दी, 3 मई (तारा) : बद्दी के नव आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित दो दिवसीय 14वीं जिला स्तरीय वुशू प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग...
Translate »
error: Content is protected !!