8वां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस आयोजित : व्यक्ति के जीवन को बेहतर बनाने में आयुर्वेद एक अहम भूमिका निभा सकता- डॉ. प्रवीन शर्मा

by

सोलन :ज़िला आयुर्वेदिक अस्पताल सोलन में आज 8वां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस आयोजित किया गया। यह जानकारी आज यहां ज़िला आयुष अधिकारी सोलन डॉ. प्रवीन शर्मा ने दी। भगवान धन्वंतरि जयंती के अवसर पर आयुर्वेदिक अस्पताल सोलन में पूजा-अर्चना व यज्ञ का आयोजन किया गया। डॉ. प्रवीन शर्मा कहा कि भगवान धन्वंतरि आयुर्वेद के जनक माने जाते हैं। व्यक्ति के जीवन को बेहतर बनाने में आयुर्वेद एक अहम भूमिका निभा सकता है। इस उद्देश्य से धन्वंतरि जयंती को आयुर्वेद दिवस के रूप में मनाया जाता है।
उन्होंने कहा कि आयुर्वेद दिवस के अवसर पर पूर्व तीन सप्ताह से ज़िला में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे थे। इन कार्यक्रमों में आयुर्वेद से व्यक्ति के जीवन में होने वाले सकारात्मक प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों के माध्यम से ज़िला में लगभग 16,500 लोग लाभान्वित हुए।
इस अवसर पर आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी, ज़िला आयुर्वेदिक अस्पताल के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भाई बहन के प्यार व पवित्र रिश्ते के प्रति समर्पण का प्रतीक है भाई दूज : अविनाश राय खन्ना

होशियारपुर 3 नवम्बर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि भाई दूज भाई बहन के प्यार व इस पवित्र रिश्ते के प्रति उनके समर्पण का प्रतीक है। उक्त विचार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बल्ह विधानसभा की ग्राम पंचायत सरध्वार में आयोजित किया गया सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम : जल शक्ति विभाग में 10 हजार भर्तियां होंगी -मुकेश अग्निहोत्री

सरध्वार पंचायत में खेल मैदान के लिए 10 लाख रुपये और पटवार खाना स्वीकृत मंडी, 20 जनवरी। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल सरकार बेरोजगार युवाओं को न्याय देने के लिए प्रतिबद्ध है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शादीशुदा प्रेमिका ने की थी हत्या, अब पूरा परिवार गिरफ्तार : 33 दिन बाद अब मर्डर मिस्ट्री का खुल गया राज – पंकज ने बनाया था निशु के नाम का टैटू, 9 साल का था रिलेशन

एएम नाथ।पालमपुर :   पंकज के मर्डर के 33 दिन बाद अब मर्डर मिस्ट्री का राज खुल गया है। इस क्राइम थ्रीलर कहानी की तरह जब परत-दर-परत खुलती है तो हर कोई हैरान है। मामला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह करेंगे ज़िला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता- DC मनमोहन शर्मा

जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित सोलन  : उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने कहा कि हर वर्ष की भान्ति इस वर्ष भी ज़िला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी को सोलन...
Translate »
error: Content is protected !!