मेधा प्रोत्साहन योजना के तहत 25 नवम्बर तक कर सकेंगे आवेदन : योजना के तहत कोचिंग संस्थानों को उच्चतर शिक्षा विभाग को एक लाख रुपये की बैंक गारंटी जमा करवानी अनिवार्य

by

शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि मेधा प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत सत्र 2023-24 के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी इस योजना का लाभ उठाने के लिए 25 नवम्बर, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दृष्टिगत बारहवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राएं अपना आवेदन संबंधित जिला के उच्चतर शिक्षा उप-निदेशक के पास डाक द्वारा अथवा ई-मेल के माध्यम से भेज सकते हैं। स्नातक स्तर के छात्र-छात्राएं अपना आवेदन पत्र अतिरिक्त/संयुक्त निदेशक (कॉलेज), शिक्षा निदेशालय के पास डाक अथवा ई-मेल medha.protsahan@gov.in के माध्यम से भेज सकते हैं। आवेदन जमा करवाने की अन्तिम तिथि 25 नवम्बर, 2023 निर्धारित की गई है और इसके उपरान्त कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि एक ई-मेल से केवल एक ही आवेदन पत्र स्वीकार किया जाएगा। योजना से संबधित पूर्ण जानकारी उच्चत्तर शिक्षा निदेशक की वैबसाईट www.education.hp.gov.in पर उपलब्ध है।
प्रवक्ता ने यह भी बताया कि योजना के तहत कोचिंग संस्थानों को उच्चतर शिक्षा विभाग को एक लाख रुपये की बैंक गारंटी जमा करवानी अनिवार्य है। यदि अभी तक किसी संस्थान द्वारा यह राशि जमा नहीं की होगी तो उन्हें यह तुरन्त प्रभाव से यह जमा करवानी होगी और तभी वह कोचिंग संस्थान इस उद्देश्य के लिए पात्र होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गैंगस्टर की पत्नी, DSP की बेटी : बीजेपी की यह महिला उम्मीदवार देगी भूपेंद्र हुड्डा को चुनौती

बीजेपी ने दो दिन पहले 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा के लिए अपने 67 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी. इस सूची में एक नाम ने सबका ध्यान आकर्षित किया था. दरअसल, बीजेपी ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीएमएमवीवाई लाभार्थियों के पंजीकरण, निगरानी और रिपोर्टिंग पर हुआ मंथन

PMMVY एवं पोषण अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर चंबा में एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित जिले भर के 60 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लिया प्रशिक्षण में भाग हर पात्र लाभार्थी तक पहुंचे PMMVY का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

झारखंड : हेमंत सोरेन नहीं बनेंगे झारखंड के मुख्यमंत्री?.. पत्नी कल्पना मुर्मू को देंगे राज्य की कमान?

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव की तस्वीर लगभग साफ़ हो चुकी है। हेमंत सोरेन की अगुवाई वाले झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। वही इन नतीजों से...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुकेश अग्रिहोत्री का विजयी रथ जमकर चला और पांचवी बार भी की जीत दर्ज : ऊना में चार काग्रेस एक भाजपा

ऊना : जिला ऊना में काग्रेस ने चार सीटों पर बड़ी जीत दर्ज की तो भाजपा का सूफड़ा साफ होने से बिधानसभा हलका ऊना से सतपाल सत्ती ने जीत दर्ज कर बचाया। हरोली हलके...
Translate »
error: Content is protected !!