मुख्‍यमंत्री मान ने राज्‍य के 583 युवक-युवतियों को सौंपे नियुक्ति पत्र : मुख्‍यमंत्री ने कहा उनकी सरकार की प्राथमिकता अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार देने की

by

चडीगढ़ : पंजाब की आप सरकार के मिशन रोजगार के तहत को मुख्‍यमंत्री मान ने राज्‍य के 583 युवक-युवतियों के हाथों में नियुक्ति पत्र सौंपे।पंजाब सरकार के अंतर्गत आने वाले विभिन्‍न विभागों में जिन अभ्‍यथिर्यों की नई भर्ती हुई है, उनके लिए नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम चंडीगढ़ में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने राज्‍य सरकार के विभिन्‍न विभागों में जिन युवाओं को नौकरियां मिली हैं उन्‍हें संबोधित करते हुए मुख्‍यमंत्री ने कहा उनकी सरकार की प्राथमिकता अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार देने की है। इसलिए पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार ने मिशन रोजगार शुरू किया था। मुख्‍यमंत्री मान ने कहा युवाओं को सरकारी नौकरी देने का उद्देश्‍य राज्‍य के सामाजिक और आर्थिक विकास में युवा सक्रिय भागीदारी करें।
मुख्‍यमंत्री ने कहा इस शुभ दिन पर पंजाब के नव जवान पंजाब सरकार परिवार का हिस्‍सा बनने जा रहे हैं। आपने कठिन परीक्षा मेहनत करके पास की है मैं आपके उत्‍जवल भविष्‍य की कामना करता हूं। बता दें पंजाब सरकार को आज 583 युवक- युवतियों को नियुक्ति पत्र सौंपने वाले थे लेकिन इनमें से 13 नियुक्तियों का मामला कोर्ट पहुंच गया। उन 13 नियुक्तियों के बारे में मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने आश्वासन दिया कि जिन 13 कैंडीडेट की नौकरियां पर रोक लगी है उनका केस कोर्ट में सरकार लड़ेगी क्‍योंकि बेरोजगार कहां से केस लड़ने के लिए पैसा लाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नगर निगम होशियारपुर की कमिश्नर मैडम ज्योति बाला मट्टू ने परिवार सहित किया डॉ. जसबीर सिंह परमार के निवास का दौरा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :; नगर निगम होशियारपुर की कमिश्नर मैडम ज्योति बाला मट्टू अपने परिवार सहित ज़िला होशियारपुर के गांव अजनोहा में रणजीत अस्पताल के एम.डी. डॉ. जसबीर सिंह परमार के निवास पर पहुँचीं। इस...
article-image
पंजाब

रिश्तों का खौफनाक अंत ! …..भांजे ने कुल्हाड़ी से मामा की हत्या की, शराब पार्टी में पुरानी रंजिश बनी मौत की वजह

मोहाली। मोहाली जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक भांजे ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हमला कर अपने मामा की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार शराब...
article-image
पंजाब

₹5 Crore Grant will speed up

Reaffirmed his commitment towards servicing people of Chabbewal Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 19 : “Our villages should have the basic facilities and public amenities that people need in their daily lives. Development must reach every village...
article-image
पंजाब

23वां राज्य स्तरीय ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट स्थगित 

टूर्नामेंट समिति ने प्रशासनिक कारणों से निर्णय लिया गढ़शंकर, 18 जनवरी: ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट समिति गढ़शंकर द्वारा फरवरी में बबर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल स्टेडियम में...
Translate »
error: Content is protected !!