राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं

by

शिमला : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी हैं।राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि प्रसन्नता एवं उल्लास का प्रतीक रोशनी का यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई और अंधेरे पर प्रकाश की विजय का संदेश देता है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि यह त्यौहार प्रदेशवासियों के जीवन में अपार खुशियां लाएगा।
राज्यपाल ने सभी से दीपों के इस त्यौहार को प्रदूषण मुक्त ढंग से मनाने का भी आग्रह किया।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने शुभ संदेश में कहा कि यह पावन उत्सव सभी के जीवन में खुशी और सम्पन्नता लाए। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह त्यौहार प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि लाने के साथ-साथ भाईचारे और एकता के बंधन को मज़बूती प्रदान करेगा। उन्होंने लोगों से ज़रूरतमंद और संकटग्रस्त लोगों के जीवन में खुशियां लाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री ने लोगों से त्यौहार को पारंपरिक तरीके से मनाने का भी आह्वान किया।
मंत्रिमण्डल के सभी सदस्यों और मुख्य संसदीय सचिवों ने भी दीपावली पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद भत्तल्ला वार्ड में भाजपा समर्थित विजय कुमार मजबूत दावेदार, अनुभव बना सबसे बड़ा हथियार

विकास और अनुभव के दम पर आगे बढ़ रहे विजय कुमार, भत्तल्ला में मुकाबला रोचक भत्तल्ला वार्ड में विजय कुमार को मिल रहा व्यापक समर्थन, चुनावी समीकरण उनके पक्ष में एएम नाथ। शाहपुर :...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनाव बीतते ही प्यारी बहना सम्मान निधि में लोगों से रिकवरी की पैंतरेबाज़ी कर रही सरकार : जयराम ठाकुर

सुक्खू सरकार ने मातृशक्ति से लेकर किसानों, युवाओं, बागवानों के साथ वादा करके धोखा दिया एएम नाथ। शिमला :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में कहा कि चुनाव ख़त्म होते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एससी आयोग के अध्यक्ष कुलदीप धीमान से मिला जाच्छ गांव का प्रतिनिधिमंडल, रास्ते की समस्या को लेकर सौंपा ज्ञापन

रोहित जसवाल।  ऊना, 25 फ़रवरी। हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप धीमान से आज(बुधवार) को जिला कांगड़ा की तहसील नूरपुर के गांव जाच्छ में रास्ते की समस्या को लेकर गुरु रविदास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आंगनबाड़ी केंद्र भवनों और स्कूल भवनों के निर्माण में लाई जाए तेजी– DC अपूर्व देवगन

लंबित पड़े निर्माण कार्य को जल्द शुरू करने को किया निर्देशित चंबा, 21 नवंबर उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आकांक्षी ज़िला कार्यक्रम और सीएसआर के तहत निर्मित किया जा रहे आंगनबाड़ी केंद्र भवनों और स्कूल...
Translate »
error: Content is protected !!