डीजीपी संजय कुंडू के खिलाफ कारोबारी निशांत शर्मा ने दी शिकायत : हाई कोर्ट ने राज्य के गृह सचिव से किया जवाब तलब, डीजीपी ने भी दर्ज करवाया मामला

by

पालमपुर : पालमपुर के रहने वाले कारोबारी निशांत शर्मा ने डीजीपी संजय कुंडू के खिलाफ शिकायत दी है। इसी शिकायत को लेकर हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्य के गृह सचिव से जवाब तलब किया है। हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस. राम चंद्र राव की अगुवाई वाली डबल बेंच ने 16 नवंबर को स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कहा है। दरअसल, 28 अक्टूबर को कारोबारी निशांत शर्मा ने हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट को इस संदर्भ में ईमेल किया था। इसी ईमेल पर संज्ञान लेते हुए चीफ जस्टिस एम.एस. रामचंद्र राव और जस्टिस ज्योत्सना रिवाल दुआ की बेंच ने यह जवाब तलब किया है।
दिल्ली से वापस लौटे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि डीजीपी के खिलाफ जो शिकायत मिली है, उसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि शिकायत के तथ्यों पर पहले जांच की जाती है। इसी के बाद कोई भी कार्रवाई होती है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हाई कोर्ट से जो नोटिस मिला है, सरकार उसका जवाब दाखिल करेगी. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि चाहे प्रदेश का मुख्यमंत्री हो या फिर प्रदेश का डीजीपी, सभी के लिए कानून एक समान है. उन्होंने कहा कि शिकायत की जांच करने के बाद ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

क्या है पूरा मामला ; कारोबारी निशांत शर्मा के मुताबिक उन पर गुरुग्राम में हमला हुआ। इसकी एफआईआर गुरुग्राम में दर्ज करवाई गई। इसके बाद मैक्लोडगंज में भी उन्हें मामला वापस लेने लिए दो लोगों ने धमकाया। कारोबारी निशांत शर्मा का कहना है कि उन्हें डीजीपी कार्यालय से 14 बार फोन किया गया। इसके अलावा कथित तौर पर पालमपुर के डीएसपी और एसएचओ ने भी उन पर डीजीपी से बात करने का दबाव बनाया। जब उन्होंने डीजीपी से बात की, तो उन्हें डीजीपी ने शिमला आने के लिए कहा, कारोबारी का आरोप है कि जब वह डीजीपी को जानते ही नहीं है, तो आखिर उन्हें शिमला क्यों बुलाया जा रहा है?

डीजीपी ने भी दर्ज करवाया मामला : निशांत शर्मा ने डीजीपी को भी मेल किया था और उनसे भी यही सवाल पूछे, इसी के बाद डीजीपी संजय कुंडू ने कारोबारी निशांत शर्मा के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज करवा दिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद कारोबारी निशांत शर्मा ने एसपी शिमला और एसपी कांगड़ा को इस संदर्भ में शिकायत दी। जब मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हुई, तो कारोबारी निशांत शर्मा ने शिमला और कांगड़ा के एसपी को नोटिस तक भिजवा दिया था। अब सभी की नज़रें 16 नवंबर को हिमाचल प्रदेश सरकार में गृह सचिव की ओर से दायर होने वाली स्टेटस रिपोर्ट पर है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पति पत्नी और वकील की मोहाली के निकट सड़क हादसे में मौत : कंटेनर के चालक दुआरा अचानक ब्रेक लगा दी और हिमाचल की क्रेटा कार ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी

मोहाली :  हिमाचल प्रदेश के कारोबारी के बेटे, बहू के अलावा एक वकील की मौत हो गई. मोहाली में भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के यह हादसा हुआ. टोल प्लाजा के पास आगे चल रहे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी इलेवन की एनएचपीसी पर शानदार जीत

एएम नाथ। चम्बा :एनएचपीसी के खेल मैदान करियां चंबा में NHPC और उपायुक्त कार्यालय चंबा की टीम के मध्य मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। जिसमें डीसी इलेवन की टीम ने एनएचपीसी इलेवन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिशप कॉटन स्कूल शिमला के 164वें वार्षिक पारितोषिक एवं भाषण दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित : छात्रों में स्वतंत्र एवं तर्कसंगत सोच पैदा करता है बीसीएस:शिक्षा मंत्री

शिमला, 08 नवंबर – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज बिशप कॉटन स्कूल शिमला के 164वें वार्षिक पारितोषिक एवं भाषण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने विधानसभा याचिका समिति की बैठक में 22 याचिकाओं में से 6 का किया निपटारा

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज अपराह्न 3:30 बजे विधान सभा सचिवालय के मुख्य समिति कक्ष में आयोजित याचिका समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में...
Translate »
error: Content is protected !!