पालकावह में दिनदिहाड़े लूट : 6 कार सवार लुटेरे चाकू की नोक पर एक लाख रुपए छीन कर फरार

by

हरोली : पालकावह में दिनदहाड़े 6 कार सवार लुटेरे चाकू की नोक पर एक लाख रुपए छीन कर फरार हो गए और अब पुलिस मामले के आरोपियों के तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है । जानकारी के अनुसार मुनीष कुमार (27) निवासी गांव चंदपुर, डाकघर पालकवाह ने हरोली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह में नौकरी करता है। उसकी शादी इसी माह होनी है, जिसकी तैयारी के लिए उसने शुक्रवार को एटीएम से 50,000 रुपये निकाले और उसके मामा का लड़का बस अड्डा ऊना के पास शादी के लिए उसे 50,000 रुपये पकड़ा गया था। उसने बताया कि कुल एक लाख रुपये अपने साइड बैग में डालकर बाइक पर सवार होकर ऊना से चंदपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान शाम करीब 4:15 बजे पालकवाह में उसके पीछे सफेद रंग की कार आई और बाइक के आगे खड़ी हो गए। कार से मंकी कैप पहने चार व्यक्ति नीचे उतरे और उसके ऊपर झपट पड़े।
एक हमलावर ने उसे गले पर चाकू रख दिया और उसका बैग खींचकर पैसों सहित ले गए। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि गाड़ी में कुल छह लोग सवार थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाल आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश में जुट गई है ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मिशन शक्ति के तहत हर ब्लाक में दीं जा रही महिलायों के अधिकारों क़ी जानकारी : भरमौर पंचायत में मिशन शक्ति के तहत आयोजित किया  गया एक दिवसीय जागरूकता शिविर

महिला हेल्पलाइन, बेटी बचाओ – बेटी पढाओ  व शिशु की हो रही खरीद-फरोख्त से करवाया अवगत एएम नाथ। भरमौर :   भरमौर में मिशन शक्ति के अंतर्गत चम्बा ब्लाक में 100 दिनों का विशेष जागरूकता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लक्षित वर्गों को लाभान्वित करने के लिए समय पर पूरे करें विकास कार्य – डॉ. शांडिल

सोलन :  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने आज यहां सोलन विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की प्रगति के लिए आयोजित समीक्षा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जोसेफ विजय की टीवीके सरकार फ्लोर टेस्ट में 144 विधायकों ने दिया वोट : AIADMK के भी 25 विधायक विजय को डाल गए वोट

नई दिल्ली : तमिलनाडु में सी. जोसेफ विजय की टीवीके सरकार फ्लोर टेस्ट में पास हो गई है। तमिलनाडु विधानसभा अध्यक्ष जेसीडी प्रभाकर ने इसकी घोषणा की। विश्वासमत के समर्थन में 144 विधायकों ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेरा वोट मेरा भविष्य” थीम पर 28 अप्रैल को आयोजित होगी साइकिल रैली

एएम नाथ। चंबा :   उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के तहत ज़िला में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित बनाने को लेकर आयोजित की जा रही...
Translate »
error: Content is protected !!