ज्वालामुखी विस क्षेत्र में 498 लाख से निर्मित होने वाले दो संपर्क मार्गों का भूमि पूजन : राज्य में मुख्यमंत्री सड़क रखरखाव योजना के तहत 200 करोड़ होंगे खर्च: संजय रत्न

by

ज्वालामुखी/ तलवाड़ा(राकेश शर्मा) : विधायक संजय रत्न ने कहा कि राज्य में उत्कृष्ट गुणवत्ता की सड़कें उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री सड़क रखरखाव योजना आरंभ की गई है इसके तहत चालू वित वर्ष में 200 करोड़ रूपये व्यय किए जाएंगे। मंगलवार को विधायक संजय रत्न ने ज्वालामुखी विस क्षेत्र में 498 लाख की लागत से निर्मित होने वाले दो संपर्क मार्गों का भूमिपूजन किया जिसमें 154 लाख की लागत से निर्मित होने वाले ठेहड़ा-धनोट वाया जुराही सड़क तथा 353 लाख की लागत से घट्टा-भौरन निचली संपर्क मार्ग शामिल है।
विधायक संजय रत्न ने कहा कि सड़कें जीवन की भाग्य रेखाएं कहलाती हैं इसलिए ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सड़कों के निर्माण कार्य में पूरी गुणवत्ता रखने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए हैं। विधायक संजय रत्न ने कहा कि प्रदेश सरकार व्यवस्था परिवर्तन के ध्येय से कार्य कर रही है और समाज के हर वर्ग के हित को ध्यान में रखकर कल्याणकारी योजनाओं क्रियान्वयन किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जनमानस की समस्याओं का गंभीरता से हल करने तथा प्रदेश के नागरिको को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार सुशासन की सरकार है और लोगों को अपने कार्य करवाने के लिए अनावश्यक परेशान नहीं हो इस के लिए भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र का समान विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी क्षेत्रों में एक समान विकास सुनिश्चित करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग, पुलिस विभाग, एनएचएआई और परिवहन विभाग बेहतर आपसी समन्वय से कार्य करते हुए दुर्घटना संभावित प्रमुख ब्लैक स्पॉट्स को चिन्हित करें, ऐसे स्थानों पर सड़क सुरक्षा नियमों से संबंधित साइनबोर्ड और होर्डिंग्स लगाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग बेहतर आपसी तालमेल से सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम करने की दिशा में योजना बनाएं और तदनुसार कार्य करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

DC ने रैंसरी में किया जिला स्तरीय संगठन कार्य भवन का शुभारंभ

ऊना, 8 नवम्बर – स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को आजीविका वर्धन हेतू राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ग्राम पंचायत रैंसरी में बनाए गए जिला स्तरीय संगठन कार्य भवन(स्थल) का शुभारंभ उपायुक्त राघव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा जिले के लिए गौरव का क्षण : शुभम शर्मा हिमाचल प्रदेश की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम में चयनित

एएम नाथ। चम्बा : नाहन में हाल ही में आयोजित सीनियर स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप में चंबा टीम की ओर से खेलते हुए शुभम शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया। उनके उत्कृष्ट खेल को देखते हुए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सैना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर को सफलता से अंजाम देकर पहलगाम का लिया बदला : हमें सैना पर गर्व , पकिस्तान के खिलाफ भारत सरकार के हर कदम के हम साथ : हरपुरा , बोपाराय

गढ़शंकर :  भारतीय सैना द्वारा गत रात्रि ऑपरेशन सिंदूर को सफलता से अंजाम देकर पहलगाम में 26 निर्दोष टूरिस्टों की हत्या को घिनौनी घटना का बदला लेने पर सैना की कार्रवाई को सही करार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

एएम नाथ।  धर्मशाला, 29 जून: धर्मशाला नगर निगम के नवनिर्वाचित 17 पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज मिनी सचिवालय स्थित कैबिनेट हॉल में गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त कांगड़ा...
Translate »
error: Content is protected !!