762 स्कूलों में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी की बेहतर सुविधाएं: बाली

by

प्रत्येक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्थापित होगी लाइब्रेरी
ऐरला स्कूल के वार्षिक उत्सव में बतौर मुख्यातिथि की शिरकत
धर्मशाला, 19 नवंबर। शिक्षा में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के उपयोग और गुणवत्ता सुधारने के लिए राज्य के 762 स्कूलों में आवश्यक हार्डवेयर तथा साफ्टवेयर उपलब्ध करवाया जाएगा ताकि विद्यार्थियों को बेहतर सुविधा मिल सके। यह उद्गार हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऐरला के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि अपने संबोधन में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लाइब्रेरी रूमस स्थापित किए जाएंगे इसके साथ ही दस हजार मेधावी छात्रों को टेबलेट्स दिए जाएंगे।
आरएस बाली ने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य ध्येय वर्तमान शैक्षणिक संस्थानों के आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करना है जिससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा सके। उन्होंने छात्रों से विद्यार्थी जीवन का आनन्द लेने के साथ-साथ जीवन में निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए परिश्रम करने का आह्वान भी किया।
आरएस बाली ने 5 लाख रुपए विद्यालय के शौचालय व खेल मैदान की टाइलिंग के लिए व 15 लाख रुपए की लागत से एरला में खेल मैदान बनाने की घोषणा की जिसमें ओपन जिम भी होगा। उन्होने विद्यालय के लिए दो स्मार्ट क्लास रूम, 5 कंप्यूटर देने की भी घोषणा की। इस अवसर पर आरएस बाली ने संदेश चैधरी द्वारा गाए असां ने ओणा कुडमा गाने का शुभारंभ भी किया।
उन्होंने इस अवसर पर शैक्षणिक व अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य गोपाल दास ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और महाविद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। उन्होंने ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह चैधरी, ब्लॉक कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रताप रियाड, कांग्रेस कमेटी के सदस्य, तहसीलदार बड़ोह शिखा राणा, बीडीओ बड़ोह पूजा अधिकारी, बीएमओ नगरोटा बगवां डॉ. रूबी भारद्वाज, डीएफओ दिनेश शर्मा, विनय जिला पर्यटन अधिकारी, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग विवेक ठाकुर, एसडीओ नितिन जसरोटिया के विद्यालय के सभी शिक्षक, विधार्थी एवं अभिभावकों सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

फ्लाईओवर टूटने को लेकर सांसद मनीष तिवारी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को किया ट्वीट, उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग : करीब 90 दिन पहले ही खोला गया था नेशनल हाईवे 503 एक्सटेंशन पर बना फ्लाईओवर, इसी कंपनी द्वारा बनाया गया पुल बिहार में टूट गया था

नंगल/रोपड़, 27 दिसंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को एक ट्वीट करके नंगल शहर से होकर नेशनल हाईवे 503 एक्सटेंशन को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मनलोग कलां के लिए लगभग 2.59 करोड़ की पेयजल योजना का कार्य शीघ्र होगा आरम्भ : कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक का प्रयोग आवश्यक – संजय अवस्थी

अर्की  :   मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि किसानों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने और उपलब्ध कृषि योग्य भूमि से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा 16 अक्तूबर को – कर्नल संजीव कुमार

ऊना : 7 अक्तूबर: सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल संजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अग्निपथ योजना के तहत हमीरपुर, बिलासपुर व ऊना जिला के अभ्यार्थियों के लिए अग्निवीर सेना...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मेयर ने मानसून से पहले एन-चो और पटियाला की राव की तत्काल सफाई व डी-सिल्टिंग की मांग उठाई

पुनीत महाजन |  चंडीगढ़, 27 मई: चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने यूटी चंडीगढ़ के मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद, आईएएस को पत्र लिखकर आगामी मानसून सीजन से पहले एन-चो और पटियाला की राव...
Translate »
error: Content is protected !!