24 से 26 नवंबर को छिंज ओलंपिक्स विश्व चैंपियन पहलवान दारा सिंह के नाम पर होगा आयोजन

by

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार की भगवंत मान सरकार ने सालभर 22 मेले और त्योहार मनाने का निर्णय लिया है। इसमें सभी जिलों के समागमों को शामिल किया जाएगा। सरकार द्वारा आयोजित इन मेलों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाकर रोजगार के अवसर भी पैदा करने का प्रयास किया जायेगा।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब सरकार युवाओं को कुश्ती से जोड़ने और नशे से दूर करने के लिए पहली बार ‘दारा सिंह छिंज ओलंपिक्स’ आयोजित करेगी। तरनतारन में 3 दिन तक चलने वाले इस ओलंपिक्स की शुरुआत 24 नवंबर से होगी। इसमें 18 साल से कम आयु के खिलाड़ी हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

मिली जानकारी के मुताबिक 80 किलोग्राम भार वर्ग से अधिक रुस्तमे पंजाब टाइटल के लिए प्रथम इनाम 5 लाख, दूसरा दो लाख और तीसरा इनाम एक लाख रुपये रखा गया है। छिंज में आने वाले पहलवानों और दर्शकों को कोई समस्या न आए, इसके लिए जिला प्रशासन की तरफ से इंतजाम किए जाएंगे। इस कार्यक्रम के पीछे सोच राज्य के संस्कृति और इतिहास से लोगों को रूबरू करवाना है।
बताया गया है कि यह छिंज ओलंपिक्स विश्व चैंपियन पहलवान दारा सिंह के नाम पर करवाया जा रहा है। उनके नाम निरंतर 500 से अधिक मुकाबले जीतने का रिकॉर्ड है। वह मूलरूप से अमृतसर के ही गांव के रहने वाले थे। ऐसे में अब मुकाबले तरनतारन के चोहला साहिब में अर्जुन देव जी खेल स्टेडियम में 24 से 26 नवंबर तक आयोजित होंगे जाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

जिन किसानों के खेतों में नहरी पानी आया है वे तुरंत संपर्क करें : डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी

गांव साधोवाल में विकास कार्यों के लिए डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने 18 लाख का चेक प्रदान किया गढ़शंकर ।भविष्य की पीढ़ियों के लिए भूमिगत जल को संरक्षित करना पंजाब सरकार की प्राथमिकता है। कंडी...
article-image
पंजाब

6 महीने की बच्ची की हत्या : नाना-नानी ने गला घोंट दिया…मां छोड़कर प्रेमी संग भागी तो रहती थी दिन-रात रोती

जालंधर :  जालंधर जिले में 6 माह की बच्ची की उसके नाना-नानी ने हत्या कर दी। बच्ची की मां तीसरी शादी करने के बाद अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। भागने से पहले...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रवासी मजदूरों में हुई बहस , फिर कर डाली हत्या : दोस्त इकटठे बैठकर पी रहे थे शराब, मामूली बहस से हाथोपाई और फिर दातर से हमला कर घायल कर जलती आग में फेंका, जलने से हुई मौत

गढ़शंकर । गांव चक्क हाजीपुर में प्रवासी मजदूरों के शराब पीते समय हुए झगड़ में एक प्रवासी मजदूर ने अपने दोस्त को दातर से हमला कर घायल करने के बाद जलती आग में फेंक...
article-image
पंजाब

19 साल बाद इंसाफ : हार्ट सर्जरी का खर्च वापस, आपात स्थिति में निजी अस्पताल में एआईआईएमएस रेट लागू नहीं

चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने एक अहम फैसले में पंजाब सरकार की अपील खारिज करते हुए एक सरकारी शिक्षक को 19 साल पुराने चिकित्सा प्रतिपूर्ति विवाद में पूरी राहत दे दी है।...
Translate »
error: Content is protected !!