जिला स्तरीय नार्को समन्वय केंद्र की बैठक में डीसी अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में हुई संपन

by

चंबा, 20 नवंबर :
उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन हाल में नार्को समन्वय केंद्र (NCORD) की जिला स्तरीय समिति की बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में जिला में नशीली दवाओं, मादक द्रव्य व उनकी रोकथाम एवं धरपकड़ हेतू कार्यतंत्र को प्रभावी तौर से विकसित करने हेतू उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों से विस्तृत चर्चा की गई ।

उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में व विशेष रूप से स्कूलों व कॉलेजों में नशीली दवाओं के दुरुपयोग विरोधी जागरूकता अभियान को और तेज गति प्रदान के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बैठक की कार्यवाही का संचालन करते हुए बताया कि पुलिस विभाग द्वारा वर्ष 2022-23 के दौरान की गई कार्यवाही में 19 नवंबर 2022 तक, कुल 72 अभियोग मादक द्रव्य अधिनियम के अंतगर्त पंजीकृत हुए थे तथा जिनमें कुल 98 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया था। जिसकी तुलना में, इस वर्ष 2023 में अब तक कुल 100 अभियोग मादक द्रव्य अधिनियम के अंतगर्त पंजीकृत हो चुके है। जिनमे कुल 136 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जा चुका है तथा जिनसे 22.043 किलोग्राम चरस, 405.19 ग्राम हीरोइन / चिट्टा, 589 कैप्सूल, 232 टेबलेटस, 758 पौपी प्लांट, 25 इंजेक्शन व नगद राशि मुबलिग 72 हजार 150 रूपये बरामद करने में सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस चम्बा का नशे के विरुद्ध अभियान निरन्तर एवं लगातार जारी है।

बैठक में उपायुक्त राज्य कर व आबकारी कंवर शाह देव कटोच, उपनिदेशक उच्च शिक्षा प्यार सिंह चाडक,उपनिदेशक कृषि डॉ. कुलदीप धीमान सहित स्वास्थ्य और पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रावमापा धनेटा में अगले शैक्षणिक सत्र से सीबीएससी पाठ्यक्रम शुरू होगाः मुख्यमंत्री सुक्खू

नादौन में खोला जाएगा नया कृषि विपणन केन्द्र,   मुख्यमंत्री ने धनेटा में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को जिला हमीरपुर के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घालूवाल गोलीकांड के 6 आरोपी ग्रिफ्तार : गोलीकांड को पंजाब की सेंट्रल जेल लुधियाना में कैद मनी राणा के इशारों पर अंजाम दिया गया- एसपी अर्जित सेन ठाकुर

हरोली : घालूवाल में गाड़ी पर गत 31 अक्तूबर की देर शाम गोलियां चलाने के मामले में पुलिस ने छह युवकों को गिरफ्तार किया है। गोलियां चलाने के पकड़े गए आरोपियों में गोली चलाने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई, डीसी-एसपी ने की औचक छापेमारी : 4 ट्रैक्टर समेत अन्य वाहन जब्त, संलिप्त व्यक्तियों पर भारी जुर्माना लगाने के साथ आगे की जा रही कानूनी कार्रवाई

उपायुक्त बोले – किसी को बख्शा नहीं जाएगा रोहित जसवाल : ऊना, 24 दिसंबर. ऊना जिला प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को सख्ती से लागू करने के उपक्रम में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शिवसेना (यूबीटी) चीफ ने परिणाम सामने आने के बाद अपनी रणनीति बदली : इंडिया गठबंधन की आज शाम दिल्ली में होने वाली बैठक में शामिल नहीं होंगे

लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद छोटे सहयोगी दलों की निकल पड़ी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं। वहीं, टीडीपी...
Translate »
error: Content is protected !!