मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम पर 11 सितम्बर को आयोजित होगी बैठक

by

ऊना, 6 सितम्बर – जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मतदान केंद्रों की सूचियों के युक्तिकरण के संबंध में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी से प्राप्त प्रस्तावनाओं पर विचार-विमर्श व मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम पर चर्चा हेतू 11 सितम्बर को प्रातः 11 बजे मिनी सचिवालय में बैठक आयोजित की जाएगी। इसके अतिरिक्त मीटिंग में 16 सितम्बर से आरंभ होने वाली ईवीएम/वीवीपैट मशीनों की फर्स्ट लेवल की चैकिंग बारे भी सम्पूर्ण जानकारी दी जाएगी। उन्होंने निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अंब, गगरेट, हरोली, ऊना व बंगाणा को निर्देश दिए हैं कि अपने अधीनस्थ नायब तहसीलदार(नि.) तथा निर्वाचन कानूनगो को भौतिक सत्यापन के आधार पर तैयार की गई मतदान केंद्रों के संशोधन से संबंधित प्रस्तावनाओं व सुझाव एवं आक्षेप यदि कोई प्राप्त हुआ है तो सत्यापन रिपोर्ट सहित बैठक में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आईफोन से ईडी को कुछ उम्मीदें : केजरीवाल उसका पासवर्ड नहीं बता रहे : ईडी के एप्पल कंपनी से किया संपर्क , एप्पल ने कहा डेटा को रिकवर करने के लिए पासवर्ड की आवश्यकता

नई दिल्ली  :  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कई दिनों से ईडी की हिरासत में हैं, लेकिन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तमाम प्रयासों के बावजूद जांच अधिकारी उनसे विशेष कुछ निकलवा नहीं पाए हैं।अब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपसी समझौते के लिए 12 सितम्बर को लगेंगी लोक अदालतें

एएम नाथ । धर्मशाला, 1 सितंबर: हिमाचल प्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण, आपसी समझौता करवाने के लिए 12 सितम्बर को ज़िला व उपमण्डल न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन करने जा रहा है। यह...
हिमाचल प्रदेश

विकास खण्ड पट्टा के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित

एएम नाथ।  सोलन :  सोलन जिला में पंचायती राज संस्थाओं के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित हो गए हैं। यह जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम ड्यूटी समय पर निजी कार्यक्रम में नहीं करेंगे शिरकत : अनुपम कश्यप

जिला स्तरीय राजस्व मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित एएम नाथ। शिमला  जिला स्तरीय राजस्व मामलों की समीक्षा बैठक उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बचत भवन में आयोजित की गई। इस बैठक में राजस्व...
Translate »
error: Content is protected !!