रयात-बाहरा ग्रुप के सैनेर्जी-3 कार्यक्रम में डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने की मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत : संयुक्त प्रयास से ही खत्म होगा नशे का नासूर: जय कृष्ण सिंह रौड़ी

by

विधायक शाम चौरासी डा. रवजोत सिंह विशेष मेहमान के तौर पर हुए शामिल, नशे के खिलाफ जागरुकता के अंतर्गत करवाए कार्यक्रम में जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों ने आवाज की बुलंद
होशियारपुर, 22 नवंबर:
डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने कहा कि नशे के नासूर को खत्म करने के लिए संयुक्त प्रयास की जरु रत है, इसके लिए समाज के सभी वर्गों को अपनी-अपनी जिम्मेदारी समझते हुए मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से इस मुद्दे पर बहुत ही गंभीरता से कार्य किया जा रहा है और सिविल व पुलिस प्रशासन की इस संबंध में जरुरी दिशा निर्देश भी दिए जा चुके हैं। वे आज रयात-बाहर एजुकेशन सिटी में एडमिशन, मार्केटिंग व पी.आर विभाग की ओर से आयोजित नशे के खिलाफ जागरुकता अभियान कार्यक्रम ‘सैनेर्जी-3’ के अंतर्गत मुख्य मेहमान के तौर पर विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ विधायक शाम चौरासी डा. रवजोत सिंह ने विशेष मेहमान के तौर पर शिरकत की। रयात-बाहरा ग्रुप के चेयरमैन गुरविंदर सिंह बाहरा ने आए हुए मेहमानों का स्वागत किया व कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि नशे के खिलाफ इस जागरुकता अभियान में जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर नशे के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की है।

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब सरकार की ओर से जहां नशे के कारोबार करने वाले बुरे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है वहीं नशे के दलदल में जकड़े व्यक्तियों को इस दलदल में से निकालने के लिए भी योग्य प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नशा सिर्फ एक व्यक्ति व उसके परिवार का ही नहीं बल्कि पूरे समाज पर बुरा प्रभाव डालता है। इस लिए हम सभी एकजुटता से इसके खात्मे के लिए संकल्प करें। इस दौरान विधायक शाम चौरासी डा. रवजोत सिंह ने भी उपस्थिति को नशे न करने के लिए प्रेरित किया व पढ़ाई व खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ कर देश व अपने मां-बाप का नाम रोशन करने के लिए कहा।

इस मौके पर जहां अलग-अलग शैक्षणिक संस्थानों के बच्चों के पोस्टर मेकिंग, सैल्फी मेकिंग, हैल्थ एंड योग कार्नर, डिबेट, लेख लेखन, विज्ञान मेला, हास्य रस मुकाबले भी करवाए गए है वहीं विद्यार्थियों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया गया। अंत में रयात-बाहरा ग्रुप की ओर से मेहमानों का सम्मान किया गया व कैंपस डायरेक्टर डा. चंद्र मोहन ने आए मेहमानों का धन्यवाद किया। इस मौके एस.डी.एम. होशियारपुर प्रीतइंदर सिंह बैंस, डी.एस.पी जागीर सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी(से) हरभगवंत सिंह, डा. हरिंदर गिल, डा. रंग नाथ सिंह, डा. कुलदीप वालिया, डा. ज्योतसना, डा. मीनाक्षी चांद, डा. पल्लवी पंडित, डा. सुखमीत बेदी, प्रो. मनोज कटुआल, डा. गौरव पराशर, प्रेम लता, हरिंदर जसवाल, गुरप्रीत बेदी, कुलदीप राणा, राजिंदर मैडी, डा. मुकेश कंडा, योगेश कंडा, डा. अमित शर्मा के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

The Passing Out Parade and

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha /Nov.16 : The Passing Out Parade and Attestation Ceremony of 622 Female Recruit Constables of Batch Nos. 268,269 & 270 was held with grandeur at the Shaheed Satpal Choudhary Parade Ground, Subsidiary Training...
article-image
पंजाब

स्वां नदी पर 35 करोड़ के पुल का मंत्री हरजोत बैंस ने किया शिलान्यास : भलड़ी-मेहंदपुर को जोड़ेगा नया पुल

नंगल :   गांव भलड़ी के समीप स्वां नदी पर 35.48 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 511  लंबे हाई लेवल पुल का पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने शिलान्यास किया।...
article-image
पंजाब

डॉ. सचिन एचजे ने आईवी में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कंसल्टेंट किया जॉइन : पीजीआई चंडीगढ़ से एमडी मेडिसिन और डीएम गैस्ट्रोएंटरोलॉजी की पढ़ाई की पूरी

होशियारपुर, 29 जून: डॉ. सचिन एचजे ने आईवी अस्पताल, होशियारपुर में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कंसल्टेंट जॉइन किया हैं। उन्होंने पीजीआई चंडीगढ़ से एमडी मेडिसिन और डीएम गैस्ट्रोएंटरोलॉजी की पढ़ाई पूरी की है। डॉ. सचिन गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सोशल मीडिया पर दोस्ती : महिला से 13 लाख की ठगी, पीड़ित महिला ने साइबर पुलिस थाना धर्मशाला में मामला दर्ज

धर्मशाला :  सोशल मीडिया पर दोस्ती कर जिला चंबा की एक महिला से 13 लाख की ठगी कर डाली और अब ठगी के बारे में पीड़ित महिला ने साइबर पुलिस थाना धर्मशाला में मामला...
Translate »
error: Content is protected !!