एडीसी निवेदिता नेगी बोलीं-कानूनी प्रक्रिया से गोद लिए जा सकते हैं बच्चे : राष्ट्रीय दत्तक ग्रहण जागरूकता अभियान के तहत बैठक का आयोजन

by

मंडी, 22 नवंबर। राष्ट्रीय दत्तक ग्रहण जागरूकता अभियान के अंतर्गत बुधवार को मंडी में एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त कार्यालय में हुई इस बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त निवेदिता नेगी ने की। बैठक में जिला के उन दंपतियों को बुलाया गया था जिन्होंने या तो बच्चे गोद ले लिए हैं अथवा जिन्होंने गोद लेने के लिए कानूनी प्रक्रिया द्वारा आवेदन किया है। इस बैठक में जिला के 25 से अधिक गोद लेने वाले बच्चों के परिवारों ने हिस्सा लिया।
इस मौके पर दत्तक बच्चों के माता पिता को संबोधित करते हुए निवेदिता नेगी ने कहा कि अब कोई भी दंपती जो बच्चे को स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण दे सके वह बच्चा गोद ले सकता है। इसके लिए हिंदू दत्तक भरण पोषण अधिनियम में गोद लेने का प्रावधान है। निवेदिता नेगी ने अभिभावकों के अनुभव, समस्या और गोद लेने की प्रक्रिया को भी समझा तथा बच्चा गोद लेने की सारी कानूनी प्रक्रिया को भी अभिभावकों को समझाया।
वहीं, जिला बाल संरक्षण अधिकारी एन.आर. ठाकुर ने कहा कि किसी बच्चे को गोद लेना, उसे पालना और स्वस्थ व सुरक्षित वातावरण देना बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि केवल बच्चे पैदा करने से ही कोई मां बाप नहीं बन जाता बल्कि मां बाप बनना एक बड़ी जिम्मेदारी का काम है।उन्होंने ऐसे अभिभावकों को साधुवाद दिया जो बच्चों को गोद लेने के बाद अपनी भूमिका बखूबी निभा रहे हैं। बैठक में गोद लेने वाले बच्चों की समस्याओं का निराकरण तथा मार्गदर्शन भी किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हजारों लोगों की आस्था का प्रतीक जोहड़जी मेहलोग मेला 2 अप्रैल से

गुरु नानक देव जी की फतेह की याद में हर तीसरे वर्ष लगता है जोहड़ जी साहिब मेला गुरु नानक देव जी ने कौडा राक्षस का संहार किया था पट्टा मेहलोग (डॉ गिरधारी लाल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नई लोकसभा में पंजाब को 19 , हिमाचल को 5 और हरियाणा को मिल सकती 18 सीटें : लोकसभा की सीटों के परिसीमन  को लेकर जो मसौदा उभर रहा

चंडीगढ़ : देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में एक बड़ा बदलाव आकार लेता दिख रहा है। महिला आरक्षण को जमीन पर उतारने की कवायद के बीच लोकसभा की सीटों के परिसीमन  को लेकर जो मसौदा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार से हाईकोर्ट ने पूछा- क्या नर्सों की भर्ती एक फिनाइल बेचने वाली कंपनी कर सकती

रोहित जसवाल। शिमला : आउटसोर्स भर्तियों को लेकर नियमों की उड़ रहीं धज्जियों पर हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकार की अस्थायी व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायाधीश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना के होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : 7 महिलाएं कराई गई रिहा ,2 ग्रिफ्तार….लड़कियों को पैसे का लालच देकर वेश्यावृत्ति में धकेला था

रोहित जसवाल । ऊना : ऊना जिले के एक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। यहां से सात महिलाओं को रिहा कराते हुए पुलिस ने दो लोगों को...
Translate »
error: Content is protected !!