नादौन में आयोजित किया जाएगा ‘ईट राइट मेला’ : एडीसी मनेश यादव

by

दैनिक आहार में मोटे अनाज को प्रोत्साहित करने के लिए होगा आयोजन
हमीरपुर 22 नवंबर। आम लोगों को मक्की, कोदरा, रागी, बाजरा और अन्य पारंपरिक मोटे अनाज की महत्ता एवं पौष्टिकता से अवगत करवाने तथा इन अनाज को दैनिक आहार में शामिल करने हेतु प्रेरित करने के लिए नादौन के रामलीला मैदान में ‘ईट राइट मेला’ आयोजित किया जाएगा, जिसकी तिथि जल्द ही निर्धारित की जाएगी। इस मेले के आयोजन को सफल बनाने तथा इसकी रूपरेखा तय करने के लिए बुधवार को एडीसी मनेश यादव ने स्वास्थ्य विभाग, आयुर्वेद, ग्रामीण विकास, महिला एवं बाल विकास, कृषि, शिक्षा, युवा सेवाएं एवं खेल, भाषा, कला एवं संस्कृति और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सभी तरह के पारंपरिक मोटे अनाज पौष्टिक गुणों से भरपूर होते हैं। इन्हें दैनिक आहार में शामिल करने से हम कई तरह की बीमारियांे से बच सकते हैं। एडीसी ने कहा कि इन अनाज की महत्ता को देखते हुए ही संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्य में कई पारंपरिक मोटे अनाज जैसे कोदरा, बाजरा और मक्की इत्यादि की खेती की बहुत ही अच्छी संभावनाएं हैं। इनकी खपत बढ़ने पर प्रदेश के किसानों को भी काफी फायदा हो सकता है और वे इनकी खेती से अच्छी आय अर्जित कर सकते हैं।
बैठक में ‘ईट राइट मेला’ के आयोजन स्थल और इससे संबंधित विभिन्न प्रबंधों को लेकर भी व्यापक चर्चा की गई। एडीसी ने कहा कि आयोजन स्थल पर विभिन्न विभागों और स्वयं सहायता समूहों द्वारा प्रदर्शनी स्टॉल भी लगाए जाएंगे। ग्रामीण विकास विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, महिला एवं बाल विकास और अन्य विभागों के माध्यम से गठित समूहों को भी इसमें शामिल किया जा सकता है। मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने ‘ईट राइट मेला’ के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भी महत्वपूर्ण सुझाव रखे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सतपाल रायजादा 10 मई को हमीरपुर से भरेंगे नामांकन : कंगना रनौत 14 मई को और 9 मई को विक्रमादित्य सिंह को भरेंगे नामांकन

हिमाचल प्रदेश में सातवें और आखिरी चरण में लोकसभा के चुनाव के लिए मतदान होने हैं। यहां सभी चार लोकसभा सीट पर चुनाव के साथ छह विधानसभा क्षेत्र में भी उपचुनाव होना है। यहां...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सराज विधानसभा क्षेत्र में 30.32 करोड़ रुपये लागत की विकासात्मक परियोजनाओं का मुख्यमंत्री लोकार्पण और शिलान्यास किए

सराज : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज सराज विधानसभा क्षेत्र के बागाचनोगी के कुठेड़ में 4.50 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यामिक पाठशाला भवन और बागाचनोगी में 37 लाख रुपये...
हिमाचल प्रदेश

मेगा मेडिकल कैंप में 6000 लोगों ने करवाया चेकअप पहले दिन 2300 लोगों तथा दूसरे दिन 3700 लोग हुए लाभांवित 2500 लोगों को नजर के चश्में निशुल्क किए वितरित

 नगरोटा , 27 जुलाई :  नगरोटा के सीनियर सेंकेडरी स्कूल में स्व जीएस बाली के जन्म दिन पर आयोजित मेगा मेडिकल कैंप के दूसरे दिन 3700 लोगों ने चेकअप करवाया इसमें 50 करीब विशेषज्ञ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर शहर के कई क्षेत्रों में 17 को बंद रहेगी बिजली

हमीरपुर 15 दिसंबर। विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर में 17 दिसंबर को लाइनों की आवश्यक मरम्मत के चलते डीसी ऑफिस, गांधी चौक, अप्पर बाजार, लोअर बाजार, नादौन चौक, बस स्टैंड, प्रतापनगर, बराड़ बल्ह, अणु कलां, पूल्ड...
Translate »
error: Content is protected !!