2186.93 हैक्टेयर भूमि को बहाव सिंचाई योजना के तहत लाया जाएगा: डा. बलबीर सिंह

by

मंडी, 22 नवम्बर । जायका परियोजना चरण-2 के तहत 2186.93 हैक्टेयर भूमि को बहाव सिंचाई योजना के तहत सिंचित किया जायेगा। यह जानकारी जायका परियोजना के जिला परियोजना प्रबंधक डा. बलबीर सिंह ने दी ।
उन्होंने बताया कि मंडी, कुल्लू तथा लाहौल स्पीति जिलों के लिए 12 करोड़ रुपये से अधिक की राशि के बहाव सिंचाई कार्य आवंटित किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि मंडी के लिए 8, गोहर के लिए 10 तथा सरकाघाट के लिए 6 बहाव सिंचाई योजनाएं स्वीकृत की गई है, जिनके ऑनलाइन टेंडर लगाए जा रहे हैं।
उन्होंने अधिक से अधिक ठेकेदारों से ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया में भाग लेने का आग्रह किया है।
डा0 बलबीर सिंह ने बताया कि इस कार्य से जुड़े अधिकारियों को दिसम्बर माह में माइक्रो प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा सब प्रोजेक्टों के तहत लाभान्वित होने वाले किसानों व सब्जी उत्पादकों को चिन्हित कर एफ.पी.ओ. शीघ्र बनाने के लिए भी कहा गया है ताकि उनका पंजीकरण कर अधिक से अधिक किसान अपना उत्पाद इन्हें दे सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दून ऑटो रिक्शा यूनियन ने बद्दी में लगाया 12वां विशाल भंडारा

बद्दी, 12 फरवरी (तारा) : औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में दून ऑटो रिक्शा यूनियन ने बाबा हरीपुर वाले की स्मृति में 12वां विशाल भंडारा आयोजित किया गया। हर साल की भांति इस वर्ष भी वीरवार...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मुकेश अग्निहोत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट कर सहकारी क्षेत्र के लिए प्रदेश को उदारतापूर्ण धनराशि प्रदान करने का किया आग्रह

रोहित जसवाल। ऊना / नई दिल्ली :  उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने केंद्रीय मंत्री से हिमाचल प्रदेश को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 12 फरवरी से भटियात प्रवास पर रहेंगे

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समोट के भवन निर्माण के लिए 14 फरवरी को रखेंगे आधारशिला एएम नाथ। चंबा : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 12 फरवरी से भटियात विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार वसूलेगी एक-एक लाख रुपये का जुर्माना : 1 से 2 करोड़ बेशकीमती वाहनों पर हिमाचल में पंजीकरण कराने की प्रक्रिया में बड़ा खेल

शिमला : करीब पौने दो हजार बेशकीमती वाहनों पर हिमाचल के पंजीकरण नंबर गलत तरीके से लिए गए हैं। राज्य सरकार की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि यह गोरख धंधा अधिकारियों, कर्मचारियों और...
Translate »
error: Content is protected !!