मार्च महीने का वेतन न मिलने पर जलस्रोत कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

by
गढ़शंकर – जलस्रोत विभाग की योजनाओं पर कार्य कर रहे कर्मचारियों को विभाग द्वारा मार्च महीने का वेतन जारी नहीं करने के कारण जलसप्लाई कर्मचारियों ने विभाग के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।कर्मचारी संघ के राज्य महासचिव रामजी दास चौहान व उपप्रधान गुरप्रीत सिंह मकीमपुर ने प्रेसनोट जारी कर बताया कि कर्मचारियों को मार्च महीने का वेतन न मिलने के कारण उन्होंने अपने रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पैसों की कमी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि विभाग के कर्मचारी आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं दूसरे तरफ उच्च अधिकारी उनकी समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने कहा कि इस माहीने में बच्चों के लिए कापी किताब व दाखले के लिए, गेहूं व पशुओं के लिए चारा खरीदने के लिए पैसों की अति आवश्यकता होती है लेकिन वेतन न मिलने के कारण वह बेबस हो गए हैं। उन्होंने पंजाब सरकार व विभाग के उच्च अधिकारियों से वेतन जल्द जारी करने की मांग की ताकि वह अपनी जरूरतों को पूरा कर सके। उन्होंने कहा कि यूटी कर्मचारी व पेंशनर सयुंक्त फ्रंट द्वारा 16 अप्रैल को पटियाला, 27 अप्रैल को जलंधर रैलियों व 4 मई से पटियाला में पक्के तौर पर लगाये जा रहे मोर्चे में भारी संख्या में शामिल होने की अपील की। इस दौरान होशियारपुर सर्कल के प्रधान मखन सिंह लंगेरी, सचिव कुल बहादुर, डीविजन नेता सुरजीत कुमार चौहान, बलवीर सिंह बैंस, नरेश कुमार व हरजिंदर सूनी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब रेगुलेशन ऑफ क्रशर यूनिट्स, एंड स्टॉकिस्ट्स एंड रिटेलर रूल्स-2025 को हरी झंडी

चंडीगढ़ ।  मंत्रिमंडल ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ क्रशर यूनिट्स, एंड स्टॉकिस्ट्स एंड रिटेलर रूल्स-2025’ को भी मंजूरी दे दी है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि क्रशर यूनिट, सामग्री विक्रेता और खुदरा विक्रेता...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

करण औजला और हनी सिंह ने गानों में अभद्रता के लिए माफी मांगी : महिला आयोग ने भेजा था नोटिस

चंडीगढ़ : मशहूर सिंह करण औजला और यो यो हनी सिंह ने पंजाब राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष राज लाली गिल से फोन पर माफी मांगी है. महिला आयोग ने दोनों ही गायको को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पेरिस ओलंपिक 2024 : विनेश फोगाट को इस दिन मिलेगा सिल्वर मेडल ! CAS ने दिया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली : भारत की रेसलर विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक 2024 में सिल्वर मेडल मिलने पर सस्पेंस बना हुआ है. 50 किलोवर्ग फ्रीस्टाइल इवेंट के फाइनल से पहले विनेश फोगाट को डिस्क्वालिफाई कर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ पुलिस के 6 इंस्पेक्टर-3 ASI ने नौकरी छोड़ी : रिटायर हुए 15 कर्मियों संग VRS लिया; सभी ने कारण व्यक्तिगत और पारिवारिक बताया

चंडीगढ़  :   चंडीगढ़ पुलिस में तैनात 24 पुलिसकर्मी 28 फरवरी को रिटायर हुए, जिसमें DSP से लेकर हवलदार तक शामिल हैं। बड़ी बात यह है कि इनमें 6 इंस्पेक्टर और 3 ASI भी शामिल...
Translate »
error: Content is protected !!