40 प्रतिशत या अधिक दिव्यांगता वालों को मिलेगा लाभ : निशुल्क कृत्रिम अंग व उपकरणों के लिए लगेंगे आकलन शिविर– DC अपूर्व देवगन

by

उपायुक्त ने पात्र दिव्यांगजनों से अवसर का भरपूर लाभ उठाने का किया आग्रह
अधिक जानकारी के लिए नोडल अधिकारियों से करें संपर्क
चंबा, 23 नवंबर
उपायुक्त अपूर्व देवगन ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम के सौजन्य से दिव्यांग जनों की सुविधा के लिए निशुल्क कृत्रिम अंग व सहायक उपकरणों के लिए जिला में विभिन्न स्थानों पर आकलन शिविरों (असेसमेंट कैंपस) का आयोजन किया जा रहा है ।
इनमें जिला से संबंधित दिव्यांग जनों की सुविधा के लिए व्हील चेयर, ट्राई साइकिल, मोटराइज्ड ट्राई साइकिल, कानों के उपकरण , क्रेचज, वाकिंग स्टिक इत्यादि लगाने का आकलन किया जाएगा ।
उपायुक्त ने सभी पात्र दिव्यांगजनों से आग्रह किया है कि वह इस अवसर का भरपूर लाभ उठाएं ।
निर्धारित शेड्यूल के अनुसार 11 दिसंबर को उपमंडल चंबा तथा भरमौर के खंड विकास अधिकारी कार्यालय चंबा में आकलन शिविर आयोजित होगा।
12 दिसंबर को उपमंडल तीसा के अंतर्गत अटल चौक कॉलोनी मोड़ के समीप लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह तथा उपमंडल भटियात के तहत अंबेडकर भवन चूवाड़ी में 13 दिसंबर को शिविर लगेगा ।
इसी तरह 14 दिसंबर को उप मंडल सलूणी के तहत खंड विकास अधिकारी कार्यालय सलूणी तथा डलहौजी उपमंडल के तहत 15 दिसंबर को सामुदायिक भवन ग्राम पंचायत बनीखेत (पधर) में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम मोहाली द्वारा आकलन शिविर का आयोजन किया जाएगा ।
40 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांगता वाले पात्र व्यक्ति इन शिवरों में भाग ले सकते हैं ।
दिव्यांगता प्रमाण पत्र जिला मैडिकल बोर्ड , मुख्य चिकित्सा अधिकारी , सक्षम प्राधिकृत अधिकारी द्वारा जारी मान्य होगा ।
अधिकतम मासिक आय सीमा 22500 रहेगी ।
आय प्रमाण पत्र नियोक्ता , ग्राम पंचायत प्रधान,तहसीलदार , सक्षम प्राधिकृत अधिकारी द्वारा जारी किया गया हो।
स्थाई निवासी प्रमाण पत्र जैसे राशन कार्ड,वोटर कार्ड,आधार कार्ड, दिव्यांगों का यू०डी०आई०डी० इत्यादि मान्य
होंगे । लाभार्थियों को एक पासपोर्ट साइज की फोटो भी लानी होगी ।
अधिक जानकारी के लिए जिला कल्याण अधिकारी के कार्यालय के नोडल अधिकारी चंबा के दूरभाष नंबर 7876940794, भरमौर के 7770003500, चुवाडी के 8219488081, सलूणी के 8219052385, तीसा व डलहौजी के दूरभाष नंबर 8894167515 पर संपर्क किया जा सकता है ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बिना लाइसेंस तेजाब का भंडारण और बिक्री अवैध : DC अपूर्व देवगन

पॉइजन एक्ट के तहत तेजाब नियंत्रण को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा एएम नाथ। मंडी :  जिला में पॉइजन एक्ट, 1919 तथा हिमाचल प्रदेश पॉइजन (पजेशन एंड सेल) नियम, 2014 के प्रभावी कार्यान्वयन को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय अर्की में सृजन आयोजित : भविष्य में सफलता के लिए ‘ज्ञान’ अर्जित करें छात्र – संजय अवस्थी

अर्की  : मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस युग में भविष्य की चुनौतियों को सफलतापूर्वक पार करने...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मनाली में 63.56 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के मुख्यमंत्री ने किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

मनाली :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कुल्लू जिला के मनाली विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान 63 करोड़ 55 लाख रुपये की 8 परियोजनाओं के उद्घाटन तथा शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कार्यकर्ताओं संग बनाई आगामी रणनीति 

एएम नाथ। चुवाड़ी (चम्बा) :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भटियात विधानसभा के अंतर्गत आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ग्राम पंचायत मलुंण्डा के मलुंण्डा व बिहाली बूथ के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं...
Translate »
error: Content is protected !!