एचपी शिवा परियोजना के तहत क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान केंद्र जाच्छ का सहयोग लेने की संभावनाओं पर किया मंथन : केवल सिंह पठानिया

by
नाग मंदिर में पूजा-अर्चना कर मुख्य गेट निर्माण का दिया आश्वासन
एएम नाथ।  नूरपुर, 23 अगस्त। उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र, जाच्छ का दौरा किया। केंद्र के एसोसिएट डायरेक्टर एवं प्रमुख डॉ. विपिन गुलेरिया ने उप मुख्य सचेतक का स्वागत किया तथा केंद्र में संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं किसानों के हित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
उप मुख्य सचेतक ने कहा कि एचपी शिवा परियोजना के तहत फाउंडेशन गतिविधियों के लिए लगभग 4 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने कहा कि इसी के तहत क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र, जाच्छ की विशेषज्ञता एवं सहयोग का लाभ किसानों तक पहुंचाने की संभावनाओं को देखने के उद्देश्य से उन्होंने केंद्र का दौरा किया है।
उप मुख्य सचेतक ने कहा कि इस अनुसंधान केंद्र से क्षेत्र के किसानों को काफी लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने तथा बागवानी को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है और ऐसे संस्थानों की विशेषज्ञता का लाभ किसानों तक पहुंचाना आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में क्षेत्र के खेतों की मिट्टी का हाईटेक लैब में परीक्षण करवाया गया है। परीक्षण में मिट्टी में रसायनों के चौथी लेयर तक पहुंचने की बात सामने आई है, जो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों एवं वैज्ञानिकों की जिम्मेदारी है कि किसानों को मिट्टी के स्वास्थ्य तथा रसायनों के अत्यधिक प्रयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करें, ताकि भविष्य में इससे उत्पन्न होने वाली गंभीर समस्याओं से बचा जा सके।
इस अवसर पर केंद्र के प्रभारी डॉ. विपिन गुलेरिया ने उप मुख्य सचेतक को केंद्र में चल रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्र में हरड़ एवं लसूढ़े की उन्नत किस्में विकसित की जा रही हैं, जिन्हें किसानों को उपलब्ध करवाया जा रहा है और ये किस्में किसानों के बीच काफी लोकप्रिय हो रही हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र में आम की विभिन्न किस्मों, जिनमें पूसा किस्म भी शामिल है, पर परीक्षण कार्य किया जा रहा है।
उप मुख्य सचेतक ने केंद्र द्वारा विकसित की जा रही किस्मों एवं किसानों तक पहुंचाई जा रही तकनीकी जानकारी पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने किसानों को खेतों की मिट्टी की नियमित जांच करवाने के लिए जागरूक करने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। इस पर डॉ. रेणु ने बताया कि भविष्य में किसानों के लिए आयोजित किए जाने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों में मिट्टी परीक्षण एवं मृदा स्वास्थ्य से संबंधित विषय को भी शामिल किया जाएगा।
डॉ. विपिन गुलेरिया ने उपमुख्य सचेतक को राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण के कारण केंद्र परिसर में बरसात के पानी की निकासी की समस्या से भी अवगत करवाया। इस पर केवल सिंह पठानिया ने कहा कि समस्या के समाधान के लिए एनएच के उच्च अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।
*नाग मंदिर में पूजा-अर्चना कर मुख्य गेट निर्माण का दिया आश्वासन*
इससे पहले उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने नाग मंदिर जठेरे पठानिया, नागाबाड़ी में पहुंचकर पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
इस दौरान मंदिर प्रबंधन एवं स्थानीय लोगों ने मंदिर का मुख्य गेट बनाने की मांग रखी, जिस पर उन्होंने मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष मंदिर तक पहुंचने के लिए फोर लेन पर फुटओवर ब्रिज बनाने की मांग रखी गई थी, जिसका निर्माण अब पूरा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों के विकास के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
इस अवसर पर एसडीएम अरुण शर्मा तथा एसएचओ सुरिंदर सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश विधानसभा : संस्थान खोलने और बंद करने पर सत्ता पक्ष-विपक्ष आमने-सामने -जरूरत और मांग के हिसाब से प्रदेश सरकार नए संस्थान खोलेगी : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

रोहित जसवाल। शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा में शुक्रवार को एक बार फिर मौजूदा कांग्रेस सरकार द्वारा सैंकड़ों संस्थान बंद करने का मामला जोर शोर से गूंजा और विपक्ष ने इस पर खूब होहल्ला...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कीमत 1 करोड : उम्र 28 महीने, कद 67 इंच और 3 टाइम खास डाइट. कुरुक्षेत्र पशु मेले में आया ‘प्रताप रूप….ऊपर से नीचे तक पूरा सफेद

कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा में चल रहे पशु मेले में आया नुकरा नस्ल का घोड़ा ‘प्रताप रूप’ सबका ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है. पंजाब के संगरूर जिले से आया प्रताप रूप सिर से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

*मौत के बाद कैसे होता है अच्छे-बुरे कर्मों का हिसाब : 20 मिनट के लिए मरने वाले शख्स ने खोला राज*

मौत के बाद की दुनिया कैसी होती है इस बात पर आज भी बहुत बहस चलती है। इसे लेकर हर किसी की अपनी अलग मान्यता है। हालांकि इस चीज को लेकर अभी तक कोई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बैजनाथ में पेयजल, सिंचाई और सीवरेज पर खर्च हो रहे 190 करोड़ : किशोरी लाल

बैजनाथ, 10 जुलाई :- बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में पेयजल सुधार, सिंचाई और मल निकासी योजनाओं पर 190 करोड रुपए की राशि खर्च की जा रही है। यह जानकारी मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण...
Translate »
error: Content is protected !!