सी.एम दी योगशाला’ के अंतर्गत होशियारपुर में अलग-अलग स्थानों पर लग रही हैं योग कक्षाएं: DC कोमल मित्तल

by

डिप्टी कमिश्नर ने लोगों को योग क्लासिज में भाग लेन के लिए किया प्रेरित,, प्रशिक्षित योग शिक्षकों की ओर से रोजाना अलग-अलग सत्रों में दी जा ही है नि:शुल्क योग ट्रेनिंग
– लोग फोन नंबर 76694-00500 पर मिस्ड काल देकर ले सकते हैं योग कक्षाओं का नि:शुल्क लाभ
होशियारपुर, 24 नवंबर:
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि स्वस्थ पंजाब के सपने को लेकर मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान की ओर से शुरु किए गए प्रोजैक्ट ‘सी.एम दी योगशाला’ के अंतर्गत होशियारपुर में 43 योग कक्षाएं चल रही है, जहां प्रशिक्षित योग शिक्षक लोगों को नि:शुल्क योग सीखा रहे हैं।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि योग कक्षाएं लेने के लिए 25 नागरिकों का समूह होना चाहिए और इस प्रोग्राम के साथ जुडऩे के लिए टेलीफोन नंबर 76694-00500 पर मिस्ड काल देकर इसका लाभ लिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि ’सी.एम दी योगशाला’ के माध्यम से लोगों को उनके द्वारा चुने गए स्थानों पर जैसे पार्क, सार्वजनिक स्थान पर नि:शुल्क योग प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से इसके लिए योग ट्रेनर नियुक्त किए गए हैं जो कि होशियारपुर के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर लोगों को योग की विधियों के बारे में जागरुक कर रहे हैं।
कोमल मित्तल ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति के पास योग कक्षा करने के लिए स्थान उपलब्ध है और कम से कम 25 लोगों का समूह है तो पंजाब सरकार ट्रेंड योग इंस्ट्रक्टर घर भेजेगी और यदि लोग चाहे तो वह स्वंय के लिए भी पंजीकरण कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से प्रदेश के नागरिकों को नि:शुल्क योग शिक्षा देने की एक पहल की गई है। इस योजना के अंतर्गत पंजाब में प्रमाणित योग अध्यापकों की एक टीम स्थापित की गई है ताकि योग को घर-घर तक पहुंचाया जा सके।
योग सुपरवाइजर माधवी सिंह ने बताया कि होशियारपुर शहर में न्यू दीप नगर के गुरुद्वारा साहिब, गौतम नगर कम्यूनिटी हाल, माउंट एवेन्यू, आदर्श नगर पार्क, दशमेश नगर फुटबाल ग्राउंड. शालीमार नगर, गुरु नानक कालोनी, सुंदर नगर, पुरहीरां ठाकुर द्वारा मंदिर, नगर सुधार ट्रस्ट स्कीम नंबर 2 पार्क, मिलाप नगर पार्क, हीरा कालोनी अशोका पार्क, माडल टाऊन, कमालपुर गली नंबर 18, मोहन सिंह कालोनी, दशमेश नगर पार्क, श्री दुख निवारण गुरुद्वारा साहिब, रेलवे मंडी ग्राउंड, रहीमपुर, शिव मंदिर मैडिसन मार्किट, वेस्ट इंक्लेव दशमेश नगर, पुरहीरां फगवाड़ा रोड, माउंड एवेन्यू श्री नानकसर गुरुद्वारा साहिब, श्री गुरु गोबिंद सिंह नगर के अलावा शहर के अन्य स्थानों पर भी हर रोज सुबह लोगों को नि:शुल्क योग सीखाया जाता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राज्यस्तरीय ड्राइंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने पर खन्ना ने किया रेमन डोगरा को सम्मानित महंत उदयगिरि जी महाराज ने आशीर्वाद स्वरूप छात्रा को भेंट की पवित्र माला

होशियारपुर 27 सिमम्बर :  पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने राज्य स्तरीय ड्राइंग प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल करने वाली छात्रा को महंत श्री उदयगिरि जी महाराज के पावन सानिध्य में सम्मानित किया। इस...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महाराणा प्रताप जयंती पर सेक्टर-25 स्थित महाराणा प्रताप हॉस्टल में आयोजित हुआ श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि समारोह

चंडीगढ़ (पुनीत महाजन ) 9 मई  : महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर सेक्टर-25 स्थित महाराणा प्रताप हॉस्टल, चंडीगढ़ में एक गरिमामयी पुष्पांजलि समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों एवं...
article-image
पंजाब

63 वर्षीय ब्यक्ति ने जहरीली वस्तू खाने से इलाज दौरान मौत : पत्नी के बयानों पर खरड़ के ठेकेदार पर 33 लाख हड़पने और गली गलोच कर जलील करने से परेशान के आरोपों पर मामला दर्ज

गढ़शंकर  : गढ़शंकर पुलिस ने एक ब्यक्ति द्वारा जहरीली वस्तु खा कर  खुदकुशी करने के आरोप में खरड़ के एक ठेकेदार  मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। गढ़शंकर पुलिस को  कुलवीर कौर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पीर साबिर दरबार हरमां में वार्षिक जोड़ मेला संपन : गद्दीनशीन साई महिंदर पाल ने संगत को आशीर्वाद दिया और उनकी मनोकामनाएं पूरी होने के दरबार में अरदास की

गढ़शंकर। गांव हरमां में जनता-ए-गोसपाक पीर साबिर दरबार में गद्दीनशीन साई महिंदर पाल की देखरेख में वार्षिक जोड़ मेला संपन हो गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने जनता-ए-गोसपाक पीर साबिर दरबार में...
Translate »
error: Content is protected !!