नाबालिग लड़की के शादी करने के आरोप में लड़की के माता पिता , जिस लड़के से शादी की उस लड़के और उसके माता पिता सहित 7 पर पुलिस ने किया मामला दर्ज

by

गढ़शंकर : नाबालिग लड़की की शादी करने के आरोप में नाबालिग लड़की के माता, पिता और जिस लड़के से शादी की उस लड़के और लड़के के माता पिता तथा शादी की रस्में करने वाले भाई और विचौले  खिलाफ गढ़शंकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है । लेकिन अभी तक कोई ग्रिफ्तारी नहीं हुई है।
चाइल्ड वेलफेयर कमेटी लुधियाना की चेयरपर्सन रिपोर्ट और पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों  प्रति एसएसपी खन्ना द्वारा एसएसपी  होशियारपुर को भेजने के बाद गढ़शंकर पुलिस ने नाबालिग लड़की की शादी करने में लड़की की माता ममता देवी और पिता हरजिंदर कुमार निवासी चक्क रौता, थाना गढ़शंकर और लड़की की जिस लड़के लखवीर पुत्र लक्षमन दास निवासी गांव महदूद और लखवीर के पिता लक्षमन दास व माता कमला देवी के इलावा शादी की रस्में पूरी करने वाले भाई और विचौले के खिलाफ धारा 9, 10 ,11 प्रोहिबशन एंड चाइल्ड मैरिज एक्ट 2006  तहत मामला दर्ज कर लिया है।
मनी पुत्र अमरजीत निवासी चक्क लोहाट, थाना समराला जिला खन्ना द्वारा उठाए मामले मुताबिक  रौता के हरजिंदर कुमार व ममता देवी ने अपनी नाबालिग लड़की जिसकी आयू 16 वर्ष आठ महीने थी। उसकी शादी गांव महदूद के लक्षमन दास और कमला देवीके बेटे लखवीर से एक फरवरी, 2024  को शादी कर दी थी। लड़की का जन्म 02 फरवरी, 2007 को हुआ था। इस समय भी लड़की नाबालिग है। इससे पहले हाई कोर्ट में डाली रिट पटीशन पर हाई कोर्ट ने पुलिस से 4 जुलाई , 2024 को कार्रवाई कर जबाव देने के निर्देश दे रखे है। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी लुधियाना की चेयरपर्सन के निर्देशों पर 19 जून को लड़की को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी लुधियाना की चेयरपर्सन के समक्ष पेश किया गया तो उन्होनों ने लड़की को हैवेनली एंजेलस चिल्ड्रन होम दोराहा में रखने के निर्देश देते हुए वहां भेज दिया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दिनदहाड़े फायरिंग : आप सरपंच के पति पर हमला, बाल-बाल बचे

अमृतसर : जंडियाला गुरु इलाके में गोलीबारी होने से हड़कंप मच गया। दरअसल, वेरोवाल मार्ग पर अज्ञात हमलावरों ने एक इनोवा गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। वारदात के समय गाड़ी में 2 लोग...
article-image
पंजाब

Dentist से IPS : पंजाब की खूबसूरत बेटी, दूसरे प्रयास में बनी IPS

नवजोत सिमी का जन्म और पालन-पोषण पंजाब के गुरदासपुर जिले में हुआ. उनकी शुरुआती पढ़ाई मॉडल पब्लिक स्कूल से हुई. इसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए बाबा जसवंत सिंह डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल...
पंजाब

रंगे हाथों ग्रिफ्तार : विजीलैंस द्वारा पंचायत सचिव 6,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ ग्रिफ्तार

पटियाला, 11 सितम्बर: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाई मुहिम के दौरान आज गाँव हरियाऊ खुर्द जि़ला पटियाला के एपीआई- कम-पंचायत सचिव जरनैल सिंह को 6000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे...
article-image
पंजाब

मांगों को पूरा करने को लेकर डीसी होशियारपुर को सौंपेंगे मांगपत्र : जयगोपाल धीमान

गढ़शंकर : लेबर पार्टी के अध्यक्ष जय गोपाल धीमान ने आरटीआई के तहत गढ़शंकर ब्लाक विकास एवं पंचायत अधिकारी के कार्यालय में खाली पदों के कारण पैदा हो रही समस्याओं का खुलासा किया है।...
Translate »
error: Content is protected !!