विधानसभा की सामान्य विकास समिति ने हमीरपुर में की योजनाओं की समीक्षा :

by

हमीरपुर 25 नवंबर। हिमाचल प्रदेश विधानसभा की सामान्य विकास समिति ने शनिवार देर शाम को जिला के अधिकारियों के साथ बैठक करके विभिन्न विकास कार्यों और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। सामान्य विकास समिति के सभापति संजय रत्न और अन्य सदस्य विधायकों जीतराम कटवाल, देवेंद्र कुमार भुट्टो, दलीप ठाकुर, सुदर्शन सिंह बबलू और आशीष शर्मा ने विभागीय अधिकारियों से इन विकास कार्यों एवं कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
लोक निर्माण विभाग के विभिन्न कार्यों की समीक्षा के दौरान सभापति संजय रत्न और अन्य सदस्य विधायकों ने कहा कि विधायक प्राथमिकता वाली परियोजनाओं की डीपीआर तैयार करने में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने पीएमजीएसवाई, नाबार्ड, सीआरएफ और अन्य परियोजनाओं के तहत स्वीकृत सड़कों के बारे में विस्तृत रिपोर्ट तलब की।
बरसात के मौसम में प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को अतिशीघ्र बहाल करने के लिए जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की सराहना करते हुए संजय रत्न ने कहा कि जिन सड़कों को अभी अस्थायी तौर पर बहाल किया गया है, उनके मरम्मत कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर पूरे किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि दूरदराज के गांवों में अगर जमीन विवाद के कारण सड़क निर्माण में अड़चनें आ रही हैं तो इसके लिए लोक निर्माण विभाग को जनप्रतिनिधियों की मदद लेनी चाहिए। जनप्रतिनिधियों की मदद से कई अड़चनों को दूर किया जा सकता है।
समिति के सदस्यों ने कहा कि सड़क, बिजली, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित अधिकारियों को अधिक से अधिक समय फील्ड में रहना चाहिए, ताकि आम लोगों की समस्याओं का त्वरित निपटारा हो सके। उन्होंने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली की वोल्टेज समस्या के समाधान और नवनिर्मित विद्युत सब स्टेशनों को तुरंत संचालित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने एडीबी की परियोजना के माध्यम से जिला हमीरपुर में पर्यटन की संभावनाओं के उचित दोहन पर भी बल दिया। समिति ने कई अन्य परियोजनाओं के संबंध में अधिकारियों को निर्धारित अवधि के भीतर रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए।
बैठक में कई अन्य विकासात्मक मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर उपायुक्त हेमराज बैरवा ने समिति के सभापति व अन्य सभी सदस्यों का स्वागत किया तथा उन्हें आश्वस्त किया कि बैठक में दिए गए निर्देशों की अक्षरशः अनुपालना सुनिश्चित की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आर्थिक बदहाली के बाद अब परिवारों की बर्बादी : हिमाचल में लाॅटरी शुरू करने पर अनुराग ठाकुर की कड़ी प्रतिक्रिया

एएम नाथ । शिमला :  हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार की ओर से लॉटरी शुरू करने पर हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर की कड़ी प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि मौजूदा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नर-सेवा नारायण सेवा” समिति बद्दी ने हर्षोल्लास से मनाया हिंदू नव वर्ष, संवत 2083।

हिंदू नववर्ष के अवसर पर समिति ने शिक्षा हेतु कन्याओं को लिया गोद, हिंदू नववर्ष के अवसर पर लड्डू बाटे एवं भंडारा लगाया बद्दी 19 मार्च (तारा) : हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत 2083 आज “नर-सेवा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कारगिल में मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले सभी अमर शहीदों और वीर जवानों को किया याद

जिला भाजपा ने भट्टियात के गोला व द्रमनाला में आयोजित किया पूर्व सैनिक सम्मान समारोह एएम नाथ। चम्बा :  कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आज भाजपा जिला चम्बा द्वारा भट्टियात के गोला व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

HPCA स्टेडियम को मिला IPL 2026 का सर्वश्रेष्ठ मैदान और पिच पुरस्कार : चंबा के मनुज शर्मा की मेहनत रंग लाई, HPCA को मिला राष्ट्रीय सम्मान

धर्मशाला के HPCA स्टेडियम ने जीता ‘IPL Pitch and Ground Award’, मिले ₹25 लाख एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) के धर्मशाला स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)...
Translate »
error: Content is protected !!