जरूरी वस्तुओं के बढ़ रहे दामों पर लगाम लगाने में नाकाम रही है केन्द्र सरकार: सांसद मनीष तिवारी

by

रोपड़ में पार्टी कार्यकर्ताओं से की बैठक
रोपड़ 26 नवंबर श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने एक बार फिर से महंगाई के मुद्दे पर केंद्र की भाजपा सरकार को घेरा है, जो लगातार बढ़ रहे जरूरी वस्तुओं के दामों पर लगाम लगाने में नाकाम रही है। यह शब्द सांसद तिवारी ने पार्टी यहां पार्टी कार्यकर्ताओ के साथ बैठक के द्वारा कहे।
सांसद तिवारी ने कहा कि पिछले साढ़े 9 सालों में आटा, चावल, दाल, चीनी, रसोई गैस सिलेंडर से लेकर हर वस्तु के दाम कई गुना बढ़ चुके हैं। इसके अलावा, युवाओं को एक करोड़ रोजगार देने संबंधी भाजपा का वायदा अभी तक पूरा नहीं हुआ। लोग अभी भी अपने खातों में 15-15 लाख रुपए आने का इंतजार कर रहे हैं। सांसद तिवारी ने जोर देते हुए कहा कि लोग हर बार इनकी झूठी बातों में नहीं आने वाले और आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा का केन्द्र की सत्ता से बाहर होना तय है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से विकास की राजनीति की है और पार्टी की सरकारों के दौरान राज्य व देश में बड़े स्तर पर विकास करे हुए हैं। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग गांवों के विकास हेतु 34 लाख रुपए की ग्रांट स्थानीय निवासियों को भेंट की। सांसद तिवारी ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र के विकास में फंड की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी।
इस अवसर पर अन्य के अलावा, पूर्व पंजाब युवा कांग्रेस अध्यक्ष बरिंदर सिंह ढिल्लों, पंजाब कांग्रेस सचिव प्रताप सैनी, जिला कांग्रेस कमेटी रोपड़ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चरणजीत सिंह चन्नी, ब्लॉक प्रधान रोपड़ सरबजीत सिंह सैनी, ब्लॉक प्रधान नूरपुर बेदी अवतार चौधरी, नगर कौंसिल रोपड़ के प्रधान संजय वर्मा, कांग्रेसी नेता परमिंदर सिंह पिंका, जुगराज सिंह गिल प्रधान युवा कांग्रेस रोपड़, भरत वालिया, हरेंद्र सिंह गिल, अमरजीत सिंह बिल्ला, जिंदर सिंह सरपंच खानपुर, करनैल सिंह सरपंच जस्सोमाजरा, प्रकाश चंद साखपुर, सुरजीत सिंह राजू सरपंच छोटी हवेली, रूपेश सिक्का युवा कांग्रेसी नेता, सरपंच कौशल्या देवी गांव कलसेड़ा, पंच विपन बाली, मास्टर राजेंद्र बाली, किशन देव रूपराय भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पहले बनाए संबंध…फिर दी जान : नाबालिग छात्रा की मौत के इतनी देर बाद टीचर ने तोड़ा था दम

अलीगढ़ के खेरेश्वर चौराहे पर स्थित होटल द रॉयल रेस्पाइट में सोमवार की दोपहर को आत्महत्या करने वाले शिक्षक और नाबालिग छात्रा के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक छात्रा की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रियंका गांधी से सीखिए…..अमित शाह ने संसद में बर्ताव को लेकर राहुल गांधी को दी नसीहत

नई दिल्ली : संसद में राहुल गांधी की स्पीच पर अमित शाह ने कहा कि यह आपकी जिम्मेदारी है कि इस सदन की गरिमा को पूरी दुनिया में बनाए रखें. जिस तरह की भाषा...
article-image
पंजाब

12 बोतल अवैध शराब समेत दो गिरफ्तार

गढ़शंकर :26 सितम्बर: गढ़शंकर पुलिस ने शराब तस्करी को लेकर दो आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक एसआई सुखविन्द्र सिंह समेत पुलिस...
article-image
पंजाब

बाजवा बोले -60 पार्षद थे, 33 चुनाव लड़ पा रहे, उम्मीदवारों को नामांकन नहीं करने दिया – पंजाब इलेक्शन कमीशन के अधिकारी से मिले बाजवा

पंजाब में 21 दिसंबर को होने वाले नगर निगम और नगर परिषद चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने सीएलपी नेता प्रताप सिंह बाजवा के नेतृत्व में राज्य चुनाव आयुक्त राज कुमार...
Translate »
error: Content is protected !!