सुंडली ग्रामवासियों ने शिक्षा मंत्री को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए भेंट की 31 हजार की राशि*

by

शिमला, 27 नवंबर – जुब्बल उपमंडल के अंतर्गत ग्राम सुन्डली के सदस्यों ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को सरस्वती नगर(सावडा) में मुख्यमंत्री राहत कोष में 31 हजार का चेक भेंट किया।
शिक्षा मंत्री ने इस अंशदान के लिए समस्त ग्राम वासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के योगदान संकट की घड़ी में जरूरतमंदों की मदद के लिए महत्वपूर्ण हैं।
*जय बनाड़ स्पोर्ट्स कल्ब सुंड़ली ने प्रतियोगिता की सफलता पर जताई खुशी*
खेल-कूद प्रतियोगिताएं आपसी भाईचारें को मजबूत बनाने का काम करती हैं। यह बात जय बनाड़ स्पोर्ट्स कल्ब, सुंड़ली के अध्यक्ष राकेश खोकटा, प्रधान अमित धौटा, कोषाध्यक्ष मून खोकटा, सचिव साहिल दिलटा, बनी और अक्षय ने प्रेस को जारी एक बयान में कही।
उन्होंने कहा कि क्लब की मेहनत और आपसी सहयोग से लगातार 13वें संस्करण की क्रिकेट प्रतियोगिता का सफ़ल आयोजन सम्भव हो पाया हैं जिसका श्रेय क्लब के हर पदाधिकारी को जाता हैं। क्लब ने हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का व्यस्तता के बावजूद भी समापन समारोह में भाग लेने के लिए क्लब की ओर से धन्यवाद व्यक्त किया। क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रतियोगिता में 128 टीमों ने भाग लिया और प्रतियोगिता 18 दिन तक चली। क्लब ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का क्लब को 50 हज़ार की राशि देने के लिए आभार जताया।
उन्होंने बलवंत झौटा,अजय सौटा, विक्की घेजटा, यशवंत धौटा, केतन नेगी, मदन जनटा, नवीन चौहान, तक्षु औकटा, विक्की राठौर, रवि दिलटा, भूपी सौटा, मनोज मंटा, अशोक दिलटा का क्लब को सहायता राशि देने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया हैं। क्लब ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता में शामिल सभी टीमों का धन्यवाद किया और विजेता टीम जीटीसी बराना और उपविजेता टीम जेएमसी खलाई को बधाई दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

दूध के समर्थन मूल्य में 6 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी : धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और कम चर्चित पर्यटन स्थलों को लोकप्रिय बनाने पर ध्यान

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बजट अनुमान 2025-26 प्रस्तुत करना शुरू कर दिया है। सत्ता पक्ष के विधायकों ने मेजें थपथपाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। सुक्खू ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुफरी से जनेडघाट चायल सड़क पर खर्च किए जा रहे 52 करोड़ – अनिरुद्ध सिंह

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने कोटी तथा शीलोनबाग में 3.54 करोड़ के किए उद्घाटन व शिलान्यास एएम नाथ। कुफरी : ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह राणा ने कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कृषि विभाग के अधिकारियों ने कृषि मशीनरी डीलरों का किया औचक निरीक्षण

ऊना, 24 मार्च: विकास खंड ऊना में आज कृषि मशीनरी से संबंधित उपकरण बेचने वाले डीलरों, सन शाईन आॅटोमोबाईल, ज्योति आॅटोमोबाईल, सीएम टेªडरस सहित अन्य एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया। यह जानकारी कृषि विशेषज्ञ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दोआबा साहित्य सभा गढ़शंकर की मासिक बैठक आयोजित : साहित्यिक गतिविधियों तथा आमदन-खर्च का किया व्यौरा पेश

गढ़शंकर, 8 अप्रैल: दोआबा साहित्य सभा गढ़शंकर की अप्रैल माह की मासिक बैठक प्रधान डॉ. बिक्कर सिंह की अध्यक्षता में सभा के कार्यालय गांधी पार्क गढ़शंकर में हुई। बैठक दौरान वर्ष 2023-24 दौरान हुई...
Translate »
error: Content is protected !!