बिजेश्वर देव (बागुडी) मेले का समापन पर समारोह : मेलों के माध्यम से आर्थिक सृदृढ़ीकरण – डॉ. शांडिल

by

सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न स्थान पर आयोजित किए जाने वाले मेलों और उत्सवों को आर्थिक दृष्टि से व्यापक स्तर पर मनाया जा आवश्यक है। डॉ. शांडिल गत सायं सोलन ज़िला के विकास खण्ड कण्डाघाट के जदारी के दो दिसवीय बिजेश्वर देव (बागुडी) मेले के समापन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।
डॉ. शांडिल ने कहा कि मेले हमारी समृद्ध संस्कृति की धरोहर है। उन्होंने कहा कि मेलो में युवाओं को रोज़गार के अवसर प्राप्त होते है जिससे न केवल व्यापार में बढ़ौतरी होती है बल्कि आर्थिकी में भी इजाफा होता है। उन्होंने कहा कि तकनीक के आधुनिक युग में मेले हमे हमारी सांस्कृति धरोहर से जोड़े रखने में आवश्यक भूमिका निभाते है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि विभिन्न मेलों और त्यौहारों में स्थानीय हस्तशिल्प और हथ-करघा निर्मित वस्तुओं के क्रय-विक्रय को बढ़ाया जाना आवश्यक है। इससे हस्तशिल्प को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं को रोज़गार के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में बेहतरीन कार्य कर रही है। रोज़गार सृजन के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सुखाश्रय योजना जहां बेसहारा बच्चें के लिए आशा की किरण बनेंगी वहीं 680 करोड़ रुपए की स्टार्ट अप योजना शिक्षित बेरोज़गार युवाओं को स्वरोज़गार के बेहतर अवसर प्रदान करेगी।
श्रम एवं रोज़गार मंत्री ने कहा कि कृषि क्षेत्र में रोज़गार की अपार सम्भानाएं है। उन्होंने कहा कि युवाओं को कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के साथ उपज और आर्थिक को मज़बूत करना चाहिए।
डॉ. शांडिल ने इससे पूर्व विकास खण्ड कण्डाघाट के जदारी में 20 लाख रुपए से निर्मित के.वी.के फार्म के फील्ड स्टोर तथा प्रजनन प्रयोगशाला तथा ध्यारी गांव से के.वी.के फार्म तक लगभग 03 लाख रुपए से निर्मित सम्पर्क मार्ग का लोकार्पण किया।
उन्होंने गांव घयाड़ी में पेयजल टैंक मुरम्मत के लिए 02 लाख रुपए देने की घोषणा की। महिला मण्डल जधारी के भवन के मुरम्मत के लिए 02 लाख रुपए देने की घोषणा की।
उन्होंने अपनी ऐच्छिक निधि से मेला समिति को 11 हजार रुपए देने की घोषणा भी की।
इस अवसर पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के सांस्कृतिक दल ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव रमेश ठाकुर, खण्ड कांग्रेस समिति सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, खण्ड कांग्रेस के महासचिव मनीष शर्मा, ग्राम पंचायत सिरीनगर की प्रधान राजविंदर कौर, उप प्रधान परदुमन ठाकुर, मेला समिति के प्रधान राजेन्द्र ठाकुर, सचिव रमेश ठाकुर, ज़िला परिषद सदस्य लीला देवी, विजय अग्रवाल, कर्नल संजय शांडिल, कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण के अध्यक्ष सुरेन्द्र ठाकुर डॉ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के उप कुलपति प्रो. राजेश्वर सिंह चंदेल, अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा ग्रामीण इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ट्रंप ने नहीं निभाई दोस्ती, भारत पर लगाया 25% का टैरिफ, 1 अगस्त से होगा लागू

नई दिल्ली : मेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ की 1 अगस्त की डेडलाइन से पहले ही भारत के ऊपर 25 प्रतिशत का टैरिफ लगा दिया है. टैरिफ लगाते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिहुन्ता की जन आरोग्य समिति की बैठक आयोजित : अस्थाई सफाई कर्मियों की वेतन वृद्धि को स्वीकृति प्रदान

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की अध्यक्षता  , जन आरोग्य समिति  के वार्षिक बजट को बढ़ाने के लिए प्रस्ताव  तैयार करने के दिए निर्देश एएम नाथ। चंबा, (सिहुन्ता) : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC ने किया एसडीएम रोहडू व बीडीओ जुब्बल के कार्यालयों का दौरा : अधिकारियों को दिए समन्वय स्थापित कर जनहित में कार्य करने के निर्देश

रोहडू :   उपायुक्त शिमला ने आज उप मंडलदंडाधिकारी रोहडू के कार्यालय का दौरा किया और कार्यालय के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों से मुलाक़ात की। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से प्रदेश सरकार की कल्याणकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिजली बोर्ड में हुए 60 करोड़ रुपये के घोटाले का जवाब दें सीएम : जयराम ठाकुर

एएम नाथ।  नालागढ़ :   भाजपा प्रत्याशी केएल ठाकुर के प्रचार अभियान में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार के घोटाले सामने आने शुरू हो गए हैं। हर दिन नए नए...
Translate »
error: Content is protected !!