सहमति के आधार पर’ यौन संबंध थे :अदालत ने बलात्कार के आरोपी एक डॉक्टर को जमानत देते हुए कहा सबूत बताते है

by

नई दिल्ली : दिल्ली की एक अदालत ने बलात्कार के आरोपी एक डॉक्टर को जमानत देते हुए कहा कि सबूत बताते हैं कि आरोपी और कथित पीड़िता के बीच ‘सहमति के आधार पर’ यौन संबंध थे। अदालत ने ‘निष्पक्ष जांच’ नहीं करने के लिए जांच अधिकारी (आईओ) को फटकार लगाई और तहकीकात के तरीके की जांच एक उच्च अधिकारी से कराने का निर्देश दिया।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धीरेंद्र राणा उस डॉक्टर की जमानत याचिका पर सुनवाई कर रहे थे, जिस पर इस साल 31 मई को शिकायतकर्ता से शादी के बहाने बलात्कार और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने (अननैचुरल सेक्स) का आरोप लगाया गया था। इसका संज्ञान लेते हुए कि शिकायतकर्ता ने अपनी आंतरिक जांच से इनकार कर दिया, जज ने कहा कि बलात्कार और अप्राकृतिक यौन संबंध के आरोपों के समर्थन में कोई चिकित्सा-विधिक (मेडिको-लीगल) मामला नहीं है।

अदालत ने कहा कि महिला ने एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ आपराधिक धमकी, आपराधिक साजिश, गलत तरीके से रोकने और अन्य दंडात्मक प्रावधानों की शिकायत भी दर्ज कराई थी, जहां संबंधित आईओ ने मामला बंद करने संबंधी रिपोर्ट दाखिल की थी।

इस बात का भी संज्ञान लिया गया कि एक और एफआईआऱ दर्ज की गई थी, जिसमें शिकायतकर्ता आरोपी थी। अदालत ने कहा, ”यह देखना आश्चर्यजनक है कि कथित बलात्कार के बावजूद, शिकायतकर्ता ने पुलिस को सूचित करने और अपने आरोपों के समर्थन में खुद की मेडिकल जांच कराने के बजाय मध्यस्थता के लिए अर्जी दी।”

अदालत ने कहा कि शिकायतकर्ता ने जांच के लिए न तो अपना फोन दिया और ना ही वह जांच में शामिल हुई, इतना ही नहीं उसने आईओ को अपना वर्तमान पता भी नहीं बताया था। अदालत ने कहा कि आरोपियों की जांच पूरी हो चुकी है और बाकी जांच रिकॉर्ड पर उपलब्ध तथ्यों के आधार पर की जानी है।

कोर्ट ने कहा, ”आरोपी किसी अन्य मामले में शामिल नहीं है और पेशे से एक डॉक्टर है। रिकॉर्ड पर रखी गई ‘चैट हिस्ट्री’ दर्शाती है कि दोनों पक्ष रिलेशन में थे और संदेशों की सामग्री का उल्लेख किए बिना, यह स्पष्ट है कि दोनों ने सहमति के आधार पर यौन संबंध जारी रखा था।”

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जीवन रक्षक बने हिमाचल के मुख्यमंत्री सुक्खू : अपना हेलीकॉप्टर भेजकर 69 वर्षीय बुजुर्ग को किया एयरलिफ्ट

एएम नाथ। कांगड़ा :   हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के दायरे में आने वाले दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में एक बीमार महिला को रेस्क्यू कर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मिसाल पेश की। बड़ा...
article-image
पंजाब

कलयुगी बेटा ही निकला बाप का कातिल…. माहिलपुर पुलिस ने किसान की हत्या के मामले की गुथी सुलझाने का किया दावा

27 मई को टूटोमजारा गांव में हवेली में सोए किसान हरभजन सिंह की हत्या का मामला। माहिलपुर – 27 मई को टूटोमजारा के 79 वर्षीय किसान हरभजन सिंह की हत्या उसके ही कलयुगी छोटे...
article-image
पंजाब

सब यूनिट पीएसपीसीएल इंप्लाइज फेडरेशन तलवाड़ा का वार्षिक चुनाव : सर्बसमिति से कुलदीप सिंह रजवाल को प्रधान, सचिव दीपक ठाकुर, उप सचिव नवदीप चौधरी व कोषाध्यक्ष ओंकार सिंह चुने गए

तलवाड़ा(राकेश शर्मा ) : पीएसपीसीएल इंप्लाइज फेडरेशन मुकेरियां के मंडल प्रधान बोधराज के नेतृत्व में उप मंडल सब यूनिट पीएसपीसीएल इंप्लाइज फेडरेशन तलवाड़ा का वार्षिक चुनावी अधिवेशन हुया । जिसमें सर्वसम्मति से हुए इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

10 हज़ार उपभोक्ताओं को होगा लाभ जगह का चयन होने के बाद गगरेट क्षेत्र में लगेगा 33 केवी सब-स्टेशन: चौधरी

ऊना, 30 सितंबर: बहुउद्देशीय परियोजनाएं तथा ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने आज गगरेट विधानसभा क्षेत्र के तहत मुबारिकपुर में गगरेट के विधायक राकेश ठाकुर की उपस्थिति में विद्युत उप मंडल कार्यालय का लोकार्पण किया।...
Translate »
error: Content is protected !!